बिजली आपूर्ति बाधित रहने से पानी के लिए मचा हाहाकार

Published at :05 Apr 2016 12:22 AM (IST)
विज्ञापन
बिजली आपूर्ति बाधित रहने से पानी के लिए मचा हाहाकार

डुमरांव : एक ओर सरकार 24 घंटे तक बिजली उपलब्ध कराने की घोषणा कर रही है, वहीं नुआंव फीडर से की जानेवाली बिजली आपूर्ति सोमवार को दिन में लगभग आठ घंटे तक बाधित रही, जिससे कृष्णाब्रह्म, टुड़ीगंज मंडीवाला क्षेत्र कुप्रभावित रहा. इससे दर्जनों गांवों में पानी के लिए हाहाकार मचा रहा. लोगाें ने बताया कि […]

विज्ञापन

डुमरांव : एक ओर सरकार 24 घंटे तक बिजली उपलब्ध कराने की घोषणा कर रही है, वहीं नुआंव फीडर से की जानेवाली बिजली आपूर्ति सोमवार को दिन में लगभग आठ घंटे तक बाधित रही, जिससे कृष्णाब्रह्म, टुड़ीगंज मंडीवाला क्षेत्र कुप्रभावित रहा. इससे दर्जनों गांवों में पानी के लिए हाहाकार मचा रहा. लोगाें ने बताया कि चुनाव का समय था, तो बिजली कभी कटती नहीं थी, पर चुनाव खत्म होते ही बिजली की आंख-मिचौनी शुरू हो गयी.

वहीं बिजली बाधित रहने का असर कारोबारियों व घरेलू कामकाजी महिलाओं पर भी पड़ा. वहीं, सोवां गांव के पूर्व टोला में लगा ट्रांसफॉर्मर एक माह से खराब रहने से लोग परेशान हैं. ग्रामीणों का कहना है कि जेइ जितेंद्र कुमार के पास कई बार गुहार लगाने के बाद भी समस्या का निराकरण नहीं किया गया. इधर, जेइ से बात करने की कोशिश कि गयी, लेकिन उन्होंने फोन रिसिव नहीं किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन