मोबाइल दुकान से 80 हजार के 20 मोबाइलों की चोरी

बक्सर : नगर थाना क्षेत्र के थाना से सटे महज चार बांस की दूरी पर मोबाइल दुकान में सेंधमारी कर 80 हजार मूल्य की करीब 20 मोबाइलों की चोरी चोरों ने कर ली. दुकानदार धनंजय कुमार ओझा ने इस संबंध में नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पीड़ित ने कहा है कि एक फुट […]
बक्सर : नगर थाना क्षेत्र के थाना से सटे महज चार बांस की दूरी पर मोबाइल दुकान में सेंधमारी कर 80 हजार मूल्य की करीब 20 मोबाइलों की चोरी चोरों ने कर ली. दुकानदार धनंजय कुमार ओझा ने इस संबंध में नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पीड़ित ने कहा है कि एक फुट गुना एक फुट का सुरंग बना कर चोरों ने चोरी की है और 20 मोबाइल दुकान से ले भागे हैं. चोरी गये मोबाइलों की कीमत 80 हजार रुपये है. ज्ञात हो कि लगातार चोरी की घटनाएं इस क्षेत्र में घट रहीं हैं और एक फुट गुना एक फुट का सुरंग बना कर यह चोरी करने की पांचवीं घटना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




