अनदेखी. समस्याओं से जूझता जिले का मुख्य डाकघर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Apr 2016 3:57 AM (IST)
विज्ञापन

ग्राहक तीन लाख,सुविधा नगण्य तैयार एटीएम का अब तक नहीं हुआ उद्घाटन बक्सर जिले के मुख्य डाकघर से तीन लाख से अधिक ग्राहक जुड़े हैं, मगर सुविधाएं यहां नगण्य हैं. नतीजतन रोज ग्राहकों को परेशानी झेलनी पड़ती है. डाकघर में ज्यादा भीड़ होने की स्थिति में कभी कभार अतिरिक्त काउंटर बनाये जाते हैं, पर स्टॉफ […]
विज्ञापन
ग्राहक तीन लाख,सुविधा नगण्य
तैयार एटीएम का अब तक नहीं हुआ उद्घाटन
बक्सर जिले के मुख्य डाकघर से तीन लाख से अधिक ग्राहक जुड़े हैं, मगर सुविधाएं यहां नगण्य हैं. नतीजतन रोज ग्राहकों को परेशानी झेलनी पड़ती है. डाकघर में ज्यादा भीड़ होने की स्थिति में कभी कभार अतिरिक्त काउंटर बनाये जाते हैं, पर स्टॉफ की कमी के कारण उस दिन भी ग्राहकों को परेशानी ही होती है. मल्टीपरपस काउंटर स्थायी रूप से बढ़ाने की दिशा में अधिकारी ने आश्वासन दिया है, मगर वह धरातल पर नहीं उतरा है.
बक्सर : बक्सर का हेड पोस्टऑफिस समस्याओं से जूझ रहा है. यहां करीब तीन लाख से ऊपर ग्राहक हैं, पर उन्हें असुविधाओं रोज दो-चार होना पड़ता है. यहां प्रतिदिन हजारों की संख्या में विभिन्न क्षेत्रों से लोग भिन्न-भिन्न कार्यों के लिए पहुंचते हैं. मुख्य डाकघर में काउंटरों की कमी के कारण समय-समय पर अतिरिक्त काउंटर भी बनाने पड़ते हैं,
फिर भी ज्यादा ग्राहक होने के कारण लोगों को अक्सर परेशानी होती है और काम का निष्पादन ठीक से नहीं हो पाता है़ आये दिन विभिन्न प्रकार के रोजगार फॉर्मों को लेकर सैंकड़ाें युवाओं और युवतियों को यहां समस्याओं से जूझना पड़ता है. मुख्य डाकघर का आलम यह है कि इस समस्या के चलते कार्यालय के कर्मचारियों और ग्राहकों के बीच लगभग प्रतिदिन विवाद होते रहता है़ छात्रों व बेरोजगारों की भीड़ जब जुटती है, तब और भी हालत खराब हो जाती है. हालांकि ग्राहकों की मांग पर अस्थाई तौर पर तीन से चार अस्थायी काउंटरों की व्यवस्था की जाती है.
एटीएम बन कर तैयार, पर चालू नहीं : एटीएम तो बन कर तैयार है, मगर उद्घाटन न होने के कारण कभी बंद, तो कभी खुली रहती है, जिससे लोगों को परेशानी होती है.
किसान विकास पत्र का इ सर्टिफिकेट अब मिलेगा : किसान विकस पत्र के लिए अप्रैल माह से इ-सर्टिफिकेट की व्यवस्था होनेवाली है, जिससे लोगों को सहूलियत होगी. इसे स्टेट बैंक अथवा किसी बैंक से जोड़ने की योजना है, जिससे लोगों को लाभ मिलेगा. इसी तरह प्रधानमंत्री सुकन्या योजना को लेकर लोगों में खासा उत्साह है और इस योजना को लेकर विभिन्न क्षेत्रों से लोग एकत्रित हो रहे हैं, जिनका निबटारा तेजी से किया जा रहा है़
हजारों की संख्या में प्रतिदिन जमा हो रहे फॉर्मों के निष्पादन के लिए स्पेशल सेल का गठन किया गया है, जो नेटवर्क लिंक फेल होने के कारण स्थगित कार्य को निष्पादित करने के लिए प्रतिदिन रात्री 11:30 तक कार्य करते हैं, ताकि आज के काम को आज की तिथि में संपन्न किया जा सके़
डाकघर में आये ग्राहकों ने कहा
महिला ग्राहक गीतिका देवी ने कहा कि महिलाओं के लिए कोई विशेष प्रबंध नहीं है. कई बार ऐसा होता है कि घंटों पंक्ति में लगने के बाद निराश होकर बिना काम हुए ही घर वापस लौटना पड़ता है़
वहीं, एक युवक प्रियांश का कहना है लिंक फेल की वजह से बहुत सारे लोगों को बाहर के अन्य कार्यों में काफी बाधाएं आती हैं. हमें बार-बार एक ही काम को कराने के लिए मुख्य डाकघर में आना पड़ता है.
एक युवक बृजेश कुमार ने बताया कि घंटों पक्ति में लगे रहने के बाद जब नंबर आता है, तब नेटवर्क लिंक फेल की समस्या खड़ी हो गयी, जिसकी वजह से पुन: अनिश्चित समय तक खड़ा रहना पड़ता है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




