खूब हुई खरीदारी. शराबबंदी को लेकर शराब दुकानों पर दिन भर लगी रही भीड़
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 Apr 2016 3:57 AM (IST)
विज्ञापन

अंतिम दिन खूब बिकी दारू कहीं दाम कम, तो कहीं पानी भर कर बेच दी आज से देशी शराब की बिक्री बंद हो जायेगी. बचे शराब नष्ट कर दिये जायेंगे. इसको देखते हुए दुकानदारों ने स्टॉक खत्म करने के लिए शराब की दरें कम कर दी. वहीं, पीनेवालों ने भी अंतिम दिन जम कर शराब […]
विज्ञापन
अंतिम दिन खूब बिकी दारू
कहीं दाम कम, तो कहीं पानी भर कर बेच दी
आज से देशी शराब की बिक्री बंद हो जायेगी. बचे शराब नष्ट कर दिये जायेंगे. इसको देखते हुए दुकानदारों ने स्टॉक खत्म करने के लिए शराब की दरें कम कर दी. वहीं, पीनेवालों ने भी अंतिम दिन जम कर शराब का लुत्फ लिया. शराब दुकानों पर पूरे दिन भीड़ उमड़ी रही.
30 रुपये की बोतल 15 से 20 रुपये में बेची गयी
देर रात जब्त हुई बची शराब, विदेशी शराब दुकानदारों ने निकाल दिया माल
बक्सर : शुक्रवार एक अप्रैल से होनेवाली शराबबंदी को लेकर गुरुवार को दिन भर देशी-विदेशी शराब की दुकानों पर हलचल मची रही. कहीं मनमाना कीमत लेने में शराब दुकानदार सफल रहे, तो कहीं दुकानदार स्टॉक क्लियरिंग को लेकर माल सस्ते दर पर निकालने में व्यस्त दिखे. कहीं-कहीं शराब दुकानों में रियायत दी गयी, जिसके कारण आम तौर पर नहीं पीनेवाले शराबी भी शराब खरीदने जुट गये थे. ज्यादातर विदेशी शराबों में देशी शराब की दुकानों में अपराह्न 12 बजे तक स्टॉक बिल्कुल कम हो गया और पुरानी कीमतों पर अथवा दाम बढ़ा कर शराब बेची.
वहीं, कई विदेशी शराब की दुकानों पर 25 फीसदी से लेकर 50 फीसदी तक कीमत घटा कर स्टॉक क्लियर किया गया. देशी शराब की दुकानों में आलम यह रहा था कि दुकानदारों ने स्टॉक के हिसाब से कीमतें रखी. दिन भर शराब की दुकानों पर भीड़ लगी रही.
पानी भर कर बेची गयी बोतल
विदेशी शराब की दुकानों में एक अप्रैल से लगनेवाले ताले को लेकर सभी दुकानदारों ने स्टॉक क्लियर किया.धर्म धक्के में दुकानदारों की भी चांदी रही. सस्ते में कार्टून बेचनेवाले दुकानदारों ने कार्टून में रखी बोतलों में पानी मिला कर भी रि पैकिंग कर दी और अपना घाटा पूर्ति कर माल निकाल दिया.
वहीं, कई ऐसे दुकानदार भी थे, जिन्होंने माल निकालने के लिए 25 से 50 फीसदी कीमतें कम कर दी. वहीं, देशी शराब की दुकानों में लगातार तीन दिनों तक ग्राहकों को छूट दी गयी. 30 रुपये में बिकनेवाला 200 एमएल का बोतल कहीं 15 रुपये, तो कहीं 20 रुपये में बेचा गया. कुछ दुकानदारों ने 50 रुपये में तीन बोतल 200 एमएल की बेच कर अपना स्टॉक विभाग द्वारा निर्धारित समय 10 बजे से पहले ही खत्म कर दिया. वहीं, कई दुकानों में 25 फीसदी कीमतों में कटौती के कारण भी स्टॉक क्लियर करने की कोशिश की गयी.
खोली जानेवाली 16 दुकानों का सेटअप तैयार नहीं : एक अप्रैल से लागू होनेवाली शराबबंदी की व्यवस्था के तहत जिले में खोले जानेवाली 16 सरकारी दुकानों में से 10 बक्सर की और छह डुमरांव की दुकानें हैं, मगर आनन-फानन में चल रही व्यवस्था के तहत बक्सर जिले में एक भी दुकान तैयार नहीं है, जहां एक अप्रैल से शराब बेची जा सके. जानकारी के अनुसार बिहार सरकार द्वारा दिये गये निजी कंपनी को कार्य के तहत वह कंपनी अभी बक्सर पहुंची ही नहीं है,
जिसके कारण सभी 16 दुकानों में कोई इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार नहीं हो पाया है. हालांकि फिलहाल बक्सर उत्पाद विभाग मात्र छह दुकानों को अविलंब चालू करने की दिशा में प्रयासरत हैं. हालांकि सभी दुकानों में काम करनेवाले कर्मियों को आज दिन भर नियुक्ति पत्र अथवा विभाग का दिशा निर्देश तथा दुकान पर ड्यूटी को लेकर विदेशी शराब के गोदाम पर देखा गया. जानकारी के अनुसार एक दुकान पर एक प्रबंधक, तीन सेल्समैन और दो ऑपरेटर को तैनात किया जाना है, मगर अब तक मात्र एक प्रबंधक अपना योगदान कर पाये हैं.
16 हजार 326 पेटी विदेशी शराब बची गोदाम में : शराब की दुकानों पर आखिरी दो घंटे में कहीं-कहीं भीड़ नजर आयी, तो कहीं शटर ही गिरा मिला. क्योंकि माल समाप्त हो चुका था. जानकारी के अनुसार बिहार स्टेट बेबरेज कारपोरेशन लिमिटेड के डिपो में डिपो मैनेजर रामवृक्ष दास ने बताया कि कोई ताजा स्टॉक नहीं है, मगर 975 पेटी देशी शराब खराब पड़ी है, जिसे नष्ट किया जाना है. विभाग की ओर से इस शराब को नष्ट किये जाने का कोई निर्देश नहीं आया है,
मगर यह स्टॉक देर रात तक नष्ट कर दिया जायेगा. वहीं, दूसरी तरफ विदेशी शराब के गोदाम में 16 हजार 326 पेटी शराब के कार्टून रखे गये हैं, जिसमें बियर और विदेशी शराब के 106 ब्रांड बेचने के लिए रखे गये हैं. हालांकि निर्धारित 16 दुकानों और नौ बियर बारों में इसकी आपूर्ति किस तरह होगी इसका कोई दिशा निर्देश गोदाम डिपो को नहीं मिला है.
दिन भर भ्रमण करते रहे अधिकारी : दिन भर उत्पाद अधीक्षक मनोज कुमार और विदेशी शराब के बेबरेज के प्रबंधक लाला कुमार चौधरी समेत विभागीय अधिकारी और टीमें शहर और देहातों में घूमती रही. पुलिस भी सजग दिखी.देर शाम तक विभाग की ओर से यह कार्रवाई चलती रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




