अश्लील भोजपुरी गीतों पर रोक लगाने के लिए डीएम से मांग

Published at :14 Mar 2016 7:25 AM (IST)
विज्ञापन
अश्लील भोजपुरी गीतों पर रोक लगाने के लिए डीएम से मांग

बक्सर : भोजपुरी साहित्य मंडल के बैनर तले जिले में बज रहे होली पर्व पर अश्लील और द्विअर्थी गीतों को लेकर साहित्यकारों, बुद्धिजीवियों एवं नागरिकों ने मोरचा खोल दिया है और जिला प्रशासन से ऐसे कैसेट कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. आर्या एकेडमी में आयोजित सभा की अध्यक्षता अनिल कुमार त्रिवेदी ने […]

विज्ञापन
बक्सर : भोजपुरी साहित्य मंडल के बैनर तले जिले में बज रहे होली पर्व पर अश्लील और द्विअर्थी गीतों को लेकर साहित्यकारों, बुद्धिजीवियों एवं नागरिकों ने मोरचा खोल दिया है और जिला प्रशासन से ऐसे कैसेट कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. आर्या एकेडमी में आयोजित सभा की अध्यक्षता अनिल कुमार त्रिवेदी ने की और मौके पर साहित्यकार डॉ अरुण मोहन भारवि ने कहा कि अश्लील कैसेटों को जब्त करने की कार्रवाई प्रशासन को करनी चाहिए.
उन्होंने कहा कि भोजपुरी हमारी संस्कृति विरासत है, मगर अश्लील गीतों से जोड़ कर छवि खराब की जा रही है, जिससे भोजपुरी गीतों की समृद्ध परंपरा भी शर्मसार हो रही है. अध्यक्षीय भाषण में अनिल त्रिवेदी ने कहा कि अश्लील गीतों के बजने से बच्चों पर बुरा असर पड़ता है, जिस पर रोक लगाने की जरूरत है. सभा को रामजी पांडेय अकेला, श्रीभगवान पांडेय, रामाकांत तिवारी, कमरान खां, रामेश्वर विहान, शिव बहादुर प्रीतम, गणेश प्रसाद ने सभी संबोधित किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन