घाेषणा. राज्य सरकार के सहयोग के लिए मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद

Published at :13 Mar 2016 12:27 AM (IST)
विज्ञापन
घाेषणा. राज्य सरकार के सहयोग के लिए मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद

चार वर्षों में बन जायेगा नया मोकामा पुल : रेलमंत्री छौकिया तेरसिया (दियारा) : मोकामा में राजेंद्र पुल के समानांतर बनने वाले नये रेलपुल का निर्माण कार्य चार साल में पूरा हो जायेगा. रिमोट से नये पुल का प्रधानमंत्री के हाथों शिलान्यास के लिए आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने […]

विज्ञापन

चार वर्षों में बन जायेगा नया मोकामा पुल : रेलमंत्री

छौकिया तेरसिया (दियारा) : मोकामा में राजेंद्र पुल के समानांतर बनने वाले नये रेलपुल का निर्माण कार्य चार साल में पूरा हो जायेगा. रिमोट से नये पुल का प्रधानमंत्री के हाथों शिलान्यास के लिए आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने शनिवार को यह बात कही.
अपने संबोधन में उन्होंने विस्तार से पुल के बारे में बताया और कहा कि आज के कार्यक्रम के माध्यम से राष्ट्र को समर्पित किये गये दीघा और मुंगेर पुल से बिहार के विकास को एक नयी गति मिलेगी. अपने संबोधन में उन्होंने परियोजना के पूरा करने में राज्य सरकार के सहयोग के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया. सभा का धन्यवाद ज्ञापन रेलराज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने किया.
रेल सह सड़क पुल पटना से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण तथ्य
शिलान्यास : 3 फरवरी, 2002
कुल लागत : 2,921 करोड़ रुपये
रेल भाग की लागत : 1,681 करोड़ रुपये
रोड भाग की लागत : 1,240 करोड़ रुपये
पुल की लंबाई : 4.556 किलोमीटर
नयी रेल लाइन की कुल लंबाई : 28.35 किलोमीटर
गाइड बांध की लंबाई : उत्तर-2,143 मीटर, दक्षिण-848 मीटर
स्पैन : कुल 38 स्पैन
एक स्पैन का वजन : 123 मीटर स्पैन-2,217 टन
64 मीटर स्पैन- 874 टन
रोड भाग की चौड़ाई : 9.075 मीटर
फुटपाथ की चौड़ाई : 1.5 मीटर (दोनों ओर)
निर्माण में उपयोग की गयी सामग्री- कंक्रीट-3,06,100 घनमीटर, सीमेंट-1 लाख छह हजार टन, सुपर स्ट्रक्चरल स्टील : 82 हजार टन
नये रेलवे स्टेशन : 1 पहलेजाघाट जंक्शन 2 पाटलिपुत्र जंक्शन
रेलसह सड़क पुल मुंगेर के रेल भाग से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण तथ्य
शिलान्यास : 25 दिसंबर, 2002
कुल लागत : 2,774 करोड़ रुपये
रेल भाग की लागत : 1,247 करोड़ रुपये
रोड भाग की लागत : 1,527 करोड़ रुपये
पुल की लंबाई : 3.69 किलोमीटर
नयी रेल लाइन की कुल लंबाई : 23.75 किलोमीटर
स्पैन : कुल 31 स्पैन
एक स्पैन का वजन : 1,980 टन
रोड भाग की चौड़ाई : 10.5 मीटर
फुटपाथ की चौड़ाई : 1.5 मीटर (दोनों ओर)
निर्माण में उपयोग की गयी सामग्री : सुपर स्ट्रक्चरल स्टील : 82 हजार टन
नये रेलवे स्टेशन : 1 सबदलपुर 2 मुंगेर स्टेशन, नूरसराय
वर्तमान राजेंद्र पुल मोकामा के सामानांतर एक नये पुल का शिलान्यास :
स्वीकृति वर्ष : 2015-16
निर्माण कार्य : इरिकॉन
निर्माण अवधि : चार साल
पुल की लंबाई : 1.9 किलोमीटर
नयी रेल लाइन की कुल लंबाई : 14 किलोमीटर
कुल लागत : 1,491 करोड़ रुपये
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन