लोडसेडिंग और अंधेरे से परेशानी रहते शहरवासी

Published at :11 Mar 2016 5:06 AM (IST)
विज्ञापन
लोडसेडिंग और अंधेरे से परेशानी रहते शहरवासी

बक्सर : शहर में बिजली की व्यवस्था हालांकि कमोबेश ठीक है मगर अनावश्यक लोडशेडिंग और बिजली काटे जाने से शहरवासियों को आये दिन फजीहत होती है. ट्रांसफॉर्मरों पर अर्थिंग देने का काम हालांकि विभागीय स्तर पर पूरा कर लिया गया है. मगर फिर भी बहुत सारे इलाकों में लाे वोल्टेज की समस्या से लोगों को […]

विज्ञापन

बक्सर : शहर में बिजली की व्यवस्था हालांकि कमोबेश ठीक है मगर अनावश्यक लोडशेडिंग और बिजली काटे जाने से शहरवासियों को आये दिन फजीहत होती है. ट्रांसफॉर्मरों पर अर्थिंग देने का काम हालांकि विभागीय स्तर पर पूरा कर लिया गया है. मगर फिर भी बहुत सारे इलाकों में लाे वोल्टेज की समस्या से लोगों को जूझना पड़ता है.सबसे बड़ी परेशानी तब होती है जब शहर में कोई बड़ा आयोजन होता है और शहर की बिजली काट दी जाती है.

जब तक आयोजन चलता रहता है तब तक बिजली का दर्शन नहीं होता. और लोग अंधेरे में रहने को विवश हो जाते हैं. इसमें प्रशासन का तर्क यह है कि कोई अनहोनी न हो इसलिए शहर की बिजली काटी जाती है. जबकि सामान्य तौर पर ऐसा होने से कई क्षेत्रों में लोगों को अंधेरे में रहने को विवश होना पड़ता है.शहर में हालांकि सभी ट्रांसफॉर्मरों पर अर्थिंग लगा दिया गया है मगर फिर भी कई ऐसे ट्रांसफॉर्मर हैं जहां की अर्थिंग फेल है.

अथवा ठीक से काम नहीं कर रहा है.हालांकि लगाये गये अर्थिंग का फिर से सर्वेक्षण का काम विभागीय अधिकारी कर रहे हैं ताकि ट्रांसफॉर्मर में जुुड़े अर्थिंग की स्थिति को जानी जा सके. और साथ ही साथ ट्रांसफॉर्मरों की टीपी टू टीपी तक बिजली के आपूर्ति को भी मापा जा सके ताकि ट्रांसफॉर्मरों को क्षमता और खपत के अनुरूप सही तरीके से व्यवस्थित किया जा सके. सर्वे का काम हालांकि अभी तक शुरू ही हुआ है जिसे पूरा कर लिये जाने की कोशिशें विभाग द्वारा जारी हैं.

जानकारी के अनुसार पूरे शहर में करीब 100 एवी स्विच लगाने की जरूरत विभाग को थी जिसमें से पूर्व में चलाये गये अभियान के तहत 55 एवी स्विच लगा दिये गये हैं. अभी भी 45 एवी स्विच नहीं लगे हैं क्योंकि एवी स्विच लगाने के लिए आवश्यक चैनल ही नहीं है.बिना चैनल के एवी स्विच लगाना संभव नहीं है.

विभागीय सूत्रों ने बताया कि एबी स्विच पर्याप्त संख्या में विभाग के पास उपलब्ध है. सभी ट्रांसफॉर्मरों में एवी स्विच नहीं लगे रहने से अनावश्यक तौर पर बिजली की लाइन काटी जाती है और लोगों को अकारण ही अंधेरे में रहना पड़ता है. बक्सर जैसे पौराणिक शहर में आये दिन धार्मिक आयोजन होते रहते हैं.
कभी मेले लगते हैं तो कभी सांस्कृतिक महोत्सव होता है. ऐसे में धार्मिक आयोजनों की महत्ता और बिजली विभाग की अदूरदर्शिता के कारण बिजली की आपूर्ति सुबह से शाम तक बंद कर दी जाती है. हाल ही में शिव बरात महोत्सव को लेकर पूरे दिन बिजली काटी गयी और पूरे बक्सर के शहरवासियों को अंधेरे में रहना पड़ा. इस व्यवस्था से शहरवासी बराबर परेशान रहते हैं. और बिजली विभाग का एक ही जवाब रहता है कि कोई दुर्घटना न हो इसलिए बिजली काट दी जाती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन