लापरवाही . नहीं हो रहा समय का पालन

Published at :11 Mar 2016 5:05 AM (IST)
विज्ञापन
लापरवाही . नहीं हो रहा समय का पालन

उपभोक्ताओं ने की मुआवजे की मांग पावर होल्डिंग कंपनी के अधिकारियों के द्वारा बिजली गड़बडि़यों को लेकर दूर करने मे समय सीमा का पालन नहीं किया जाता है़ जबकि विभाग द्वारा उपभोक्ताओं की सहूलियत के लिए मानक एक्ट को लागू किया है़ इसका पालन नहीं करने पर जुर्माने का भी प्रावधान है़ विभाग के इस […]

विज्ञापन

उपभोक्ताओं ने की मुआवजे की मांग

पावर होल्डिंग कंपनी के अधिकारियों के द्वारा बिजली गड़बडि़यों को लेकर दूर करने मे समय सीमा का पालन नहीं किया जाता है़ जबकि विभाग
द्वारा उपभोक्ताओं की सहूलियत के लिए मानक एक्ट को लागू किया है़ इसका पालन नहीं करने पर जुर्माने
का भी प्रावधान है़ विभाग के इस सख्ती के बाद भी परेशान उपभोक्ता
हर रोज कार्यालय का दौड़ लगाते हैं. और निराश होकर वापस घर लौट आते है़
डुमरांव : बिजली उपभोक्ता यदि अपने अधिकारियों के प्रति सचेत हो जाय तो बिजली कंपनी में कार्यरत अधिकारियों पर अंकुश लग सकता है़ पावर होल्िंडग कंपनी अगर समय पर सेवा नहीं दे पाती है. तो उपभोक्ता मुआवजे की मांग कर सकते है़ विद्युुत उपभोक्ताओं की सहूलियत को लेकर कंपनी द्वारा स्टैंडर्ड ऑफ परफॉमेन्स का पालन नहीं करने पर मानक एक्ट का प्रावधान लागू किया है़ उपभोक्ताओं को समय सीमा के अंदर सेवा दी जाती है़
मानक समय का अनुपालन नहीं करने पर जुर्माने का प्रावधान है़
एसओपी का पालन नहीं : होल्डिंग कंपनी एसओपी का पालन करना तो दूर इसके आस पास भी नहीं दिख रही है़ बिजली कनेक्शन देने से लेकर ट्रांसफॉर्मर बदलने बिजली आपूर्ति की गड़बड़ी ठीक करने, गलत बिजली विपत्र में सुधार सहित अन्य कार्यों मंे विभाग को मानक समय से अधिक समय लग जाता है़ ऐसी स्थिति मंे बिजली उपभोक्ताओं को हर रोज विभाग का चक्कर लगाना पड़ता है़ हताश व निराश उपभोक्ता दलालों के चंगुल में फस अपना दोहन कराते हंै़
गड़बड़ी पर यहां करें अपील : स्टैंडर्ड ऑफ परफॉमेन्स के तहत बिजली कंपनी के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा निर्धारित समय पर सेवा नहीं मिलने की स्थिति में बिजली उपभोक्ता बिहार विद्युत विनियामक आयोग पटना के यहां अपील दायर कर सकते है़ं
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन