हड़कंप. स्टेट बैंक के मुख्य शाखा प्रबंधक से चिट्ठी भेज मांगा गया है पैसा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Mar 2016 4:28 AM (IST)
विज्ञापन

15 लाख रुपये मांगी रंगदारी नगर थाने में दर्ज हुई प्राथमिकी, पर इस नाम का कोई व्यक्ति नहीं मिला इलाके में पत्र में पत्नी के साथ होटल में दुष्कर्म करने का भी लगाया है आरोप, मांगा है हर्जाने के रूप में 15 लाख रुपये बक्सर : बक्सर स्टेट बैंक के मुख्य शाखा प्रबंधक सतीश कुमार […]
विज्ञापन
15 लाख रुपये मांगी रंगदारी
नगर थाने में दर्ज हुई प्राथमिकी, पर इस नाम का कोई व्यक्ति नहीं मिला इलाके में
पत्र में पत्नी के साथ होटल में दुष्कर्म करने का भी लगाया है आरोप, मांगा है हर्जाने के रूप में 15 लाख रुपये
बक्सर : बक्सर स्टेट बैंक के मुख्य शाखा प्रबंधक सतीश कुमार सिंह से 15 लाख रुपये की रंगदारी सामान्य डाक लिफाफे से पत्र भेज कर मांगी गयी है.इस संबंध में नगर थाने में एक मामला दर्ज कराया गया है,जिसमें कृष्णा सिनेमा के पास रहनेवाले अंजनी राय को अभियुक्त बनाया गया है. पत्र में अंजनी राय ने अपने को भूमिहार सेना का सदस्य बताया है और जान से मारने की धमकी दी है.पत्र में मुख्य प्रबंधक पर यह भी आरोप लगाया गया है
कि उन्होंने उसकी पत्नी को होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया, जिसका क्षतिपूर्ति 15 लाख रुपये हर्जाना उन्हें देना है, जिसे वे सही जगह पर पहुंचा दें. पत्र में अंजनी राय ने यह भी बताया है कि उसका साला मुख्य प्रबंधक के घर के आसपास निगरानी कर रहा है और मौका मिलते ही वह अपना काम करेगा. नगर थानाध्यक्ष राघव दयाल ने बताया कि पुलिस में मामला दर्ज होते ही खोजबीन शुरू हो गयी और फिर अंजनी राय की तलाश में पुलिस जब कृष्ण सिनेमा के समीप गयी, तो वहां उस नाम का कोई व्यक्ति नहीं मिला.पुलिस यह मान रही है कि किसी दूसरे ने फर्जी नाम-पता देकर रंगदारी की मांग की है. उन्होंने बताया कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस जांच पड़ताल कर रही है.
ज्ञात हो कि मुख्य बैंक प्रबंधक सतीश कुमार सिंह औद्योगिक थाना क्षेत्र के रामोबरिया गांव के मूल निवासी हैं और छोटे से ही पढ़ाई के लिए दूसरे स्थानों पर चले गये.पिछले वर्ष अक्तूबर माह में उनकी पोस्टिंग डुमरांव में हुई और इसके बाद वे डुमरांव में रहने लगे. इसी माह तीन मार्च को उन्होंने बक्सर सिविल लाइन में किराये का मकान लेकर रहना शुरू किया है और मात्र पांच दिनों के अंदर ही रंगदारी जैसा मामला उनके सामने आ गया है.
मुख्य बैंक प्रबंधक ने बताया कि जिस लिफाफे में यह पत्र आया कि उस लिफाफे पर बक्सर मुख्य डाकघर का मुहर लगा है. उन्होंने बताया कि हालांकि पत्र में उनको इंगित नहीं किया गया है फिर भी बैंक का प्रमुख होने के नाते उन्हें ही पत्र भेजा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




