जीआरपी का एकमात्र फोन भी खराब

Published at :10 Mar 2016 4:25 AM (IST)
विज्ञापन
जीआरपी का एकमात्र फोन भी खराब

बक्सर : बक्सर स्टेशन पर जीआरपी थाने का फोन आज कई दिनों से खराब है. पूर्व में थाने में रेलवे का फोन 524 नंबर लगा था, मगर वह भी काम नहीं कर रहा है. पिछले 15 दिनों से फोन खराब रहने के कारण जीआरपी को खासे परेशानी हो रही है. वैसे भी जीआरपी थाना आमजन […]

विज्ञापन

बक्सर : बक्सर स्टेशन पर जीआरपी थाने का फोन आज कई दिनों से खराब है. पूर्व में थाने में रेलवे का फोन 524 नंबर लगा था, मगर वह भी काम नहीं कर रहा है. पिछले 15 दिनों से फोन खराब रहने के कारण जीआरपी को खासे परेशानी हो रही है. वैसे भी जीआरपी थाना आमजन से कटा हुआ है.

क्योंकि यहां भारत संचार निगम का कोई टेलीफोन आज तक नहीं लगा और थानाध्यक्ष के मोबाइल फोन से ही आमजन सूचना लेते और देते हैं. इस संबंध में जीआरपी थानाध्यक्ष योगेंद्र कुमार ने बताया कि केबल कटने के कारण रेलवे स्टेशन के कई फोन कट गये थे, मगर हाल में कटे सारे फोनों को चालू कर दिया गया, लेकिन जीआरपी का फोन खराब ही रह गया. इस संबंध अधिकारियों ने बताया कि आसपास के स्टेशनों से सूचना एकत्र करने में परेशानी होती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन