ऐतिहासिक स्थलों के लिए छात्रों का जत्था रवाना

Published at :08 Mar 2016 8:40 AM (IST)
विज्ञापन
ऐतिहासिक स्थलों के लिए छात्रों का जत्था रवाना

राजपुर : मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के तहत प्रखंड क्षेत्र के छितनडिहरा मध्य विद्यालय के छात्रों का जत्था ऐतिहासिक स्थलों का परिभ्रमण करने के लिए रविवार को रवाना हो गया. इस जत्था को विद्यालय के शिक्षा समिति के अध्यक्ष संजू देवी ने झंडी दिखा कर रवाना किया. जबकि इस परिभ्रमण योजना का नेतृत्व प्रधानाध्यापक तपेश्वर […]

विज्ञापन
राजपुर : मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के तहत प्रखंड क्षेत्र के छितनडिहरा मध्य विद्यालय के छात्रों का जत्था ऐतिहासिक स्थलों का परिभ्रमण करने के लिए रविवार को रवाना हो गया. इस जत्था को विद्यालय के शिक्षा समिति के अध्यक्ष संजू देवी ने झंडी दिखा कर रवाना किया.
जबकि इस परिभ्रमण योजना का नेतृत्व प्रधानाध्यापक तपेश्वर प्रसाद और दुर्गा प्रसाद पांडेय ने किया़ जत्थे के साथ शिक्षक अखिलेश्वर चतुर्वेदी, विद्यार्थी देवी, सबिता कुमारी सहित अन्य शिक्षकगण भी गये. इस मौके पर बच्चों को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने कहा कि ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण करने से बच्चों के बीच प्रतिभा का निखार होता है, जो चीजें रट कर याद की जाती हैं, उसे देखने से उसकी यादें हमेशा के लिए हो जाती हैं. उन्होंने बताया कि यह जत्था बिहार के ऐतिहासिक विरासत सासाराम में शेरशाह का मकबरा, गया, पटना स्थित चिडि़याघर, विज्ञान भवन, गोलघर,गांधी मैदान सहित कई जगहों पर भ्रमण करेगा़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन