जिलाधिकारी ने मांगी जिले की जनता से राय

Published at :01 Mar 2016 4:53 AM (IST)
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने मांगी जिले की जनता से राय

बक्सर : बक्सर जिला में रामायण सर्किट के विकास के लिए डीएम रमण कुमार ने पर्यटन विभाग को भूमि उपलब्ध करा कर सुविधाएं विकसित करने के लिए पत्र भेजा है. इसके लिए रामायण सर्किट के अंतर्गत रामायण काल से संबंधित महत्वपूर्ण आध्यात्मिक विकास पर चीजें विकसित की जायेंगी. साथ ही रामरेखा घाट, वामनेश्वर मंदिर, पंचकोसी […]

विज्ञापन

बक्सर : बक्सर जिला में रामायण सर्किट के विकास के लिए डीएम रमण कुमार ने पर्यटन विभाग को भूमि उपलब्ध करा कर सुविधाएं विकसित करने के लिए पत्र भेजा है. इसके लिए रामायण सर्किट के अंतर्गत रामायण काल से संबंधित महत्वपूर्ण आध्यात्मिक विकास पर चीजें विकसित की जायेंगी.

साथ ही रामरेखा घाट, वामनेश्वर मंदिर, पंचकोसी स्थल आदि के विकास और साफ-सफाई को लेकर ब्योरा पर्यटन विभाग को भेजे गये हैं. शहर में विश्वामित्र की प्रतिमा लगाने तथा उनके नाम पर भव्य द्वार बनाने, लाइट एंड साउंड का पुनरुद्धार करने और बक्सर स्टेशन को पर्यटन केंद्र के रूप में सुविधा केंद्र बनाने तथा नहर के चारों तरफ राम-लक्ष्मण वाटिका का निर्माण करने आदि का प्रस्ताव जिलाधिकारी ने भेजा है.

जिलाधिकारी ने बक्सर के लोगों से यह भी अनुरोध किया है कि रामायण सर्किट के विकास को लेकर अगर कोई भी जानकारी आम लोगों को है, तो उसे प्रशासन को उपलब्ध कराया जाये, ताकि उन स्थलों को विकसित कराया जा सके.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन