नियमों के पालन से रुकेंगे सड़क हादसे

Published at :27 Feb 2016 12:30 AM (IST)
विज्ञापन
नियमों के पालन से रुकेंगे सड़क हादसे

बक्सर : बक्सर पुलिस के तत्वावधान में चल रहे बिहार पुलिस सप्ताह के मौके पर पांचवें दिन विभिन्न विद्यालयों में यातायात जागरूकता पर कार्यशाला का आयोजन किया गया. मुख्य कार्यक्रम फाउंडेशन स्कूल में आयोजित किया गया. फाउंडेशन स्कूल के बच्चों ने यातायात जागरूकता को लेकर सुबह में प्रभातफेरी निकाली और वह शहर के विभिन्न भागों […]

विज्ञापन

बक्सर : बक्सर पुलिस के तत्वावधान में चल रहे बिहार पुलिस सप्ताह के मौके पर पांचवें दिन विभिन्न विद्यालयों में यातायात जागरूकता पर कार्यशाला का आयोजन किया गया. मुख्य कार्यक्रम फाउंडेशन स्कूल में आयोजित किया गया. फाउंडेशन स्कूल के बच्चों ने यातायात जागरूकता को लेकर सुबह में प्रभातफेरी निकाली और वह शहर के विभिन्न भागों से गुजरा. इस रैली में शामिल लोगों ने यातायात सुरक्षा के नियमों का पालन करने का संकल्प लिया,

जिसमें करीब 100 छात्रों ने भागीदारी निभायी. इटाढ़ी थाना प्रभारी शमीम अहमद और महिला थाना प्रभारी कंचन कुमारी तथा बीएमपी के उपेंद्र पासवान ने बच्चों को सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी दी. बच्चों की इस प्रभातफेरी में आगे-आगे पुलिस बल के जवान मोटरसाइकिल पर और पीछे से साइकिल पर छात्र पंक्तिबद्ध होकर निकले और समाहरणालय होते हुए ज्योति चौक के रास्ते किला मैदान तक गये. और वहां से फिर वापस स्कूल तक आये.

इस दौरान लोगों की भीड़ सड़क की दोनों ओर नजर आयी. बक्सर के पुलिस उपाधीक्षक अजय कुमार ने इस प्रभातफेरी में अगुवानी की. कार्यक्रम के समापन पर बक्सर के एसडीओ गौतम कुमार ने कहा कि सड़क दुर्घटना एक ज्वलंत समस्या है और ट्रैफिक नियमों के पालन करने से इस पर अंकुश लग सकता है. वहीं, बक्सर डीएसपी शैशव यादव ने कहा कि लोगों को टै्रफिक नियमों का पालन करते हुए सड़क पर चलना चाहिए. वहीं, कार्यक्रम में राजकुमार, नरेंद्र कुमार आदि पुलिस अधिकारी मौजूद रहे.

बाद में स्कूल में हुए यातायात जागरूकता पर सेमिनार में स्कूल के निदेशक प्रदीप मिश्रा ने बच्चों को दुर्घटनाओं से बचने के उपाय बताये. और कहा कि सड़क दुर्घटना से होने वाली मौतों को सावधानियों से कम किया जा सकता है. विद्यालय के प्रबंधक मनोज चतुर्वेदी उर्फ चौबे जी, मनोज त्रिगुण, एके ओझा, रामायण राम, अजय तिवारी, मीना श्रीवास्तव, राजीव कुमार पाठक, संजीव सिंह, मिथलेश जी एवं अन्य मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन