कर्मियों को दिया गया दिशा निर्देश

Published at :27 Feb 2016 12:20 AM (IST)
विज्ञापन
कर्मियों को दिया गया दिशा निर्देश

राजपुर : पंचायत चुनाव को लेकर चुनाव आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के साथ प्रखंड की सभी पंचायतों में भी आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गयी है़ इसके लागू होते ही प्रखंड मुख्यालय स्थित हरियाली सभागार में प्रखंड के सभी कर्मियों और पंचायत के कर्मियों के साथ बैठक की गयी़ बैठककी अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी […]

विज्ञापन

राजपुर : पंचायत चुनाव को लेकर चुनाव आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के साथ प्रखंड की सभी पंचायतों में भी आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गयी है़ इसके लागू होते ही प्रखंड मुख्यालय स्थित हरियाली सभागार में प्रखंड के सभी कर्मियों और पंचायत के कर्मियों के साथ बैठक की गयी़

बैठककी अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार सिंह और प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी लोकजीत कुमार ने संयुक्त रूप से की़ इस बैठक के दौरान सभी कर्मियों को बताया गया कि आदर्श आचार संहिता में क्या करना है,नाम निर्देशन में संलग्न कागजातों की जानकारी दी गयी़

इसके बाद सभी पंचायत कर्मियों को निर्देश दिया गया कि अपने-अपने पोषक क्षेत्र में पंचायत चुनाव को लेकर आम नागरिकों के बीच इसकी जानकारी दे़ं वहीं लोकजीत कुमार ने कर्मियो को बताया कि आचार संहिता के बाद कोई भी प्रत्याशी प्रशासन से अनुमति लेने के बाद अपने आवास ,कार्यालय और प्रचार वाहन पर ही पोस्टर या बैनर लगा सकते हैं. इसके अलावा अन्य जगहों पर लगाने पर उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जायेगी़ इस मौके पर सांख्यिकी पदाधिकारी तिलकधारी चौधरी ,अखिलेश राय, प्रतापी भीमराव भास्कर सहित अन्य कर्मी मौजूद थे़

प्रशासन की रहेगी पैनी नजर : अनुमंडल पदाधिकारी प्रमोद कुमार की माने तो पंचायत चुनाव के दौरान उम्मीदवारों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी़ मतदाताओं को मतदान के दौरान रूकावट पैदा करनेवालों को सख्ती से निपटा जायेगा़ धन बल व अन्य गलत तरीके अपनाये जाने पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन