निकाली गयी शोभायात्रा

Published at :25 Feb 2016 4:31 AM (IST)
विज्ञापन
निकाली गयी शोभायात्रा

प्रिया-प्रियतम मिलन महोत्सव के आठवें दिन आश्रम से भव्य शोभायात्रा निकाली गयी. इस मौके पर झांकियां भी निकाली गयी.इस महोत्सव में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भी आयोजन किया गया है. महोत्सव में बड़ी संख्या में भक्त उपस्थित हो कर कथा सुनकर लाभ उठा रहे हैं. बक्सर : सीताराम विवाह आश्रम में चल रहे प्रिया-प्रियतम […]

विज्ञापन

प्रिया-प्रियतम मिलन महोत्सव के आठवें दिन आश्रम से भव्य शोभायात्रा निकाली गयी. इस मौके पर झांकियां भी निकाली गयी.इस महोत्सव में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भी आयोजन किया गया है. महोत्सव में बड़ी संख्या में भक्त उपस्थित हो कर कथा सुनकर लाभ उठा रहे हैं.

बक्सर : सीताराम विवाह आश्रम में चल रहे प्रिया-प्रियतम मिलन महोत्सव के आठवें दिन आश्रम से भव्य शोभायात्रा निकाली गयी. जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. शोभायात्रा में मामा जी के तैल चित्र रखी गयी थी और लोगों ने पुष्प अर्पित करने के बाद उसे पूरे शहर में घुमाया. शोभायात्रा पर कई स्थानों पर पुष्प वर्षा भी की गयी. इस मौके पर सीताराम विवाह महोत्सव की और मामा जी की भव्य झांकी निकाली गयी.
प्रिया-प्रियतम महोत्सव में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में श्री श्री 108 रामानंद जी महाराज ने कहा कि भागवत कथा श्रवण से बुद्धि सात्विक होती है और सात्विक बुद्धि के फलस्वरूप व्यक्ति भगवान की शरण में जाता है और मानव कल्याण होता है.भागवत के शरण में जाने पर ही व्यक्ति की वांछित मनोकामनाएं भी पूरी होती है. श्री रामानंद दास जी महाराज ने जरासंध वध एवं सुदामा कृष्ण लीला का भी मनोहारी चित्रण किया. शोभायात्रा में महंत राजाराज शरण दास जी, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी जी खंडवा तथा बालक दास जी महाराज समेत बड़ी संख्या में संत और भक्त तथा श्रद्धालु शामिल हुए.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन