लाइसेंस पटाखे का, पर बन रहा था बम
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Feb 2016 1:29 AM (IST)
विज्ञापन

बक्सर : नगर थाना क्षेत्र के सराय फाटक में हुए मंसूर आलम के घर बम विस्फोट की घटना से क्षेत्र में न सिर्फ दहशत का आलम छा गया है बल्कि मंसूर आलम के गलत कार्यों का भंडाफोड़ भी हो गया है. पटाखे के लाइसेंस पर खतरनाक बम बनाने का काम करना अवैध तरीके से किया […]
विज्ञापन
बक्सर : नगर थाना क्षेत्र के सराय फाटक में हुए मंसूर आलम के घर बम विस्फोट की घटना से क्षेत्र में न सिर्फ दहशत का आलम छा गया है बल्कि मंसूर आलम के गलत कार्यों का भंडाफोड़ भी हो गया है. पटाखे के लाइसेंस पर खतरनाक बम बनाने का काम करना अवैध तरीके से किया जा रहा था. और जिस तरह विस्फोट हुआ उससे पूरा क्षेत्र दहल गया.
प्रशासन के लोग कहते हैं कि उसके पास पटाखा बनाने का वर्षों पुराना लाइसेंस था मगर उसी की आड़ में पटाखा के बहाने खतरनाक बम बनाये जाते थे. क्षेत्र के लोगों का कहना है कि जब घटना घटी उस समय इतनी तेज आवाज हुई कि सारा क्षेत्र दहशत में आ गया और लोग अपने-अपने घरों से निकल कर दौड़ पड़े.
घटनास्थल के आसपास का पूरा इलाका खून से लथपथ हो गया. जब लोगों की भीड़ जुटी, तो घर की महिलाएं इस पूरे मामले को दबाने में अपनी पूरी ताकत लगा दी और किसी को भी घर के अंदर प्रवेश करने से रोक दिया. काफी देर तक लोग शंका में डूब गये और फिर विरोध कर घर के अंदर प्रवेश किया गया.
और नजारा देख भौचक रह गये. घर के अंदर दरारें पड़ गयी थीं और घटनास्थल पर ही दो अर्धनिर्मित बड़ा बम भी पड़ा था. जो घटना की सच्चाई बयान कर रहा था. घटनास्थल पर नगर थानाध्यक्ष राघव दयाल भी गये मगर उन्हें भी रोकने की कोशिश की गयी मगर फिर भी पुलिस ने अंदर जाकर सारा मामला जाना और फिर कार्रवाई की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




