सेंट्रल जेल में छापेमारी छह मोबाइल बरामद
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :20 Feb 2016 11:30 PM (IST)
विज्ञापन

बक्सर : सेंट्रल जेल बक्सर में शनिवार को अपराधियों के रहनेवाले के बैरेकों में छापेमारी कर छह मोबाइल और चार्जर पुलिस ने बरामद किया़ लगातार जेल से मांगी जानीवाली रंगदारी तथा पंचायत चुनाव को लेकर जेल के अंदर यह छापेमारी की गयी. छापेमारी का नेतृत्व जेल अधीक्षक संजय कुमार चौधरी ने किया, जिसमें उपाधीक्षक अशोक […]
विज्ञापन
बक्सर : सेंट्रल जेल बक्सर में शनिवार को अपराधियों के रहनेवाले के बैरेकों में छापेमारी कर छह मोबाइल और चार्जर पुलिस ने बरामद किया़ लगातार जेल से मांगी जानीवाली रंगदारी तथा पंचायत चुनाव को लेकर जेल के अंदर यह छापेमारी की गयी.
छापेमारी का नेतृत्व जेल अधीक्षक संजय कुमार चौधरी ने किया, जिसमें उपाधीक्षक अशोक कुमार सिंह समेत अन्य पदाधिकारी शामिल रहे. कई घंटों तक छापेमारी के बाद जेल से मोबाइल बरामद हुए.
हालांकि कैदियों के पास से कोई आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ. इस मामले में जेल प्रशासन ने नगर थाने में एक मामला भी दर्ज कराया है. जेल के अंदर छापेमारी में धीरज मिश्र, चंदन मिश्र, भीम मिश्र और बबली दुबे के वार्ड से मोबाइल और चार्जर बरामद किये गये. जेल अधीक्षक ने बताया कि पंचायत चुनाव में जेल से गड़बड़ियां हो सकती थीं, इसलिए छापेमारी की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




