ऑटो व ट्रैक्टर की भिड़ंत में एक की मौत, छह जख्मी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :20 Feb 2016 11:29 PM (IST)
विज्ञापन

डुमरांव़ : शनिवार को स्टेट हाइवे पथ स्थित पुराना भोजपुर के पावर ग्रिड के समीप ऑटो व ट्रैक्टर की भिड़ंत में नावाडेरा निवासी रामजी यादव की मौके पर ही मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही नया भोजपुर ओपी थाना मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया़ […]
विज्ञापन
डुमरांव़ : शनिवार को स्टेट हाइवे पथ स्थित पुराना भोजपुर के पावर ग्रिड के समीप ऑटो व ट्रैक्टर की भिड़ंत में नावाडेरा निवासी रामजी यादव की मौके पर ही मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही नया भोजपुर ओपी थाना मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया़ साथ ही पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है़
जबकि चालक फरार बताया जाता है़ घटना को लेकर बताया जाता है कि सवारी से भरा टेंपो डुमरांव से पुराना भोजपुर जा रहा था कि विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही ट्रैक्टर ने टेंपो में टक्कर मार दी, जिससे मौके पर एक की मौत हो गयी और आधा दर्जन घायल हो गये़ घायलों को स्थानीय निजी क्लिनिक में प्राथमिक उपचार करा कर घर भेज दिया गया़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




