विवाहिता के गुम होने की प्राथमिकी दर्ज
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :20 Feb 2016 12:26 AM (IST)
विज्ञापन

बक्सर : औद्योगिक थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव में विवाहिता के गायब होने की प्राथमिकी थाने में दर्ज करायी गयी है. इस संबंध में विवाहिता के मायके व ससुरालवालों की ओर से प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. गांव के लोग एकाएक विवाहिता के गायब होने पर न सिर्फ चर्चा कर रहे हैं, बल्कि कई तरह […]
विज्ञापन
बक्सर : औद्योगिक थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव में विवाहिता के गायब होने की प्राथमिकी थाने में दर्ज करायी गयी है. इस संबंध में विवाहिता के मायके व ससुरालवालों की ओर से प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. गांव के लोग एकाएक विवाहिता के गायब होने पर न सिर्फ चर्चा कर रहे हैं, बल्कि कई तरह की आशंकाएं भी जता रहे हैं.
जानकारी के अनुसार औद्योगिक थाना क्षेत्र के तिवारीपुर की ममता कुमारी, पिता जग नारायण साह की शादी सोनवर्षा गांव के चितरंजन साह, पिता रामलाल साह के साथ हुई थी.
इस मामले में ससुराल पक्ष के लोगों ने टीवीएस अपॉचै बाइक की मांग कर लड़की को प्रताड़ित किया करते थे, जिसके कारण लड़की अपने मायके में चली गयी थी. हाल में परिवार के लोगों ने ही आपसी सुलह समझौता करा कर फिर से ममता को ससुराल सोनवर्षा भेज दिया और लोगों ने यह तय किया कि बाइक बाद में दे दिया जायेगा. लड़की के परिवार के लोगों ने इसका आश्वासन भी दिया था, मगर गुरुवार को बिना कोई विवाद हुए लड़की के घर से गायब होने की सूचना उसके मायकेवाले को दी गयी.
इधर लड़की के ससुर रामलाल साह ने औद्योगिक थाना में विवाहिता की गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज करायी. बाद में जब लड़की के मायकेवाले पहुंचे, तो इन लोगों ने भी लड़की के गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया. इस मामले में पुलिस अब छानबीन कर रही है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




