भूमि विवाद में चलीं गोलियां, तीन घायल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :20 Feb 2016 12:25 AM (IST)
विज्ञापन

बक्सर/राजपुर : स्थानीय थाना क्षेत्र के बहुआरा गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच शुक्रवार की सुबह जम कर हुई मारपीट के बाद दोनों पक्ष की ओर से करीब आधा दर्जन गोलियां चलीं, जिसमें एक पक्ष के रामेश्वर यादव और अरविंद यादव छर्रा लगने से घायल हो गये़ पुलिस सूत्रों से मिली […]
विज्ञापन
बक्सर/राजपुर : स्थानीय थाना क्षेत्र के बहुआरा गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच शुक्रवार की सुबह जम कर हुई मारपीट के बाद दोनों पक्ष की ओर से करीब आधा दर्जन गोलियां चलीं, जिसमें एक पक्ष के रामेश्वर यादव और अरविंद यादव छर्रा लगने से घायल हो गये़ पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गांव के ही घुरहु यादव, मोती कमकर सहित कई अन्य लोग बिहार सरकार की जमीन पर घर बना कर रहते हैं.
इसी आलोक में घुरहु यादव द्वारा इसी जमीन पर पक्का घर बनाने को लेकर नींव खोदने का काम किया जा रहा था, जिस पर दूसरे के पक्ष के रामेश्वर यादव द्वारा रास्ता को लेकर हस्तक्षेप किया गया.इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले कहा-सुनी हुई और इसके बाद जम कर लाठियां चलीं.
तत्पश्चात दोनों पक्षों की ओर से गोलियां भी चलने लगीं, जिसकी आवाज सुनते ही गांव में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. घटनाक्रम में एक पक्ष के रामेश्वर यादव और अरविंद यादव को छर्रा लग गया. जबकि दूसरे पक्ष के घुरहु यादव भी घायल हो गये़ तब तक ग्रामीणों द्वारा पुलिस को सूचित किया गया. सूचना मिलते ही राजपुर थानाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर स्थिति का नियंत्रण करके दोनों पक्ष के लोगों को हिरासत में लेकर राजपुर पीएचसी गये, ज़हां से प्राथमिक उपचार के बाद तीन लोगों को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया. जबकि अन्य लोगों को पुलिस हिरासत में लेकर मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है. देर शाम मामले की प्राथमिकी भी दर्ज की गयी है.
इस संबंध में बक्सर डीएसपी शैशव यादव ने बताया दोनों गोतिया एक ही परिवार के हैं और सरकारी जमीन पर दोनों ही परिवार कब्जा करने को लेकर आमदा, जिसके कारण विवाद हुआ और गोली चली. उन्होंने बताया कि कानून संवत कार्रवाई दोनों परिवारों के खिलाफ की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




