टैक्टर ने बाइक में मरी टक्कर, एक की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :20 Feb 2016 12:24 AM (IST)
विज्ञापन

डुमरांव : शुक्रवार को डुमरांव-बक्सर रोड के सुरौंधा गांव के समीप ट्रैक्टर व बाइक के आमने-सामने की टक्कर में 45 वर्षीय खिरौली गांव निवासी ऋषिकांत चौबे की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. मृतक बाइक से महदह से डुमरांव की तरफ आ रहा था कि विपरित दिशा से आ रही ट्रैक्टर ने बाइक में […]
विज्ञापन
डुमरांव : शुक्रवार को डुमरांव-बक्सर रोड के सुरौंधा गांव के समीप ट्रैक्टर व बाइक के आमने-सामने की टक्कर में 45 वर्षीय खिरौली गांव निवासी ऋषिकांत चौबे की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी.
मृतक बाइक से महदह से डुमरांव की तरफ आ रहा था कि विपरित दिशा से आ रही ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. घटना के बाद ट्रैक्टरचालक फरार हो गया.हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पहुंच गयी और घटना की छानबीन शुरू कर ट्रैक्टरचालक की खोज में लग गयी़ ग्रामीणों ने बताया कि मृतक का ससुराल सुरौंधा निवासी गिरीश तिवारी के यहां है़
खबर पाकर ससुराल से भी लोग पहुंचे और इसकी तत्काल सूचना खिरौली गांव में दी़ मौत की खबर मिलते ही ससुराल के लोग रोते-बिलखते मौके के पहुंचे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




