अगलगी की घटना में चार झोंपड़ियां राख

बक्सर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के हुकहां गांव में बुधवार की दोपहर खलिहान में रखे पुआल में अचानक आग लग जाने से आस-पास के चार झोंपडियां जल कर राख हो गयीं. ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी,जिससे मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया जा सका. ग्रामीणों ने बताया कि अगलगी की घटना […]
बक्सर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के हुकहां गांव में बुधवार की दोपहर खलिहान में रखे पुआल में अचानक आग लग जाने से आस-पास के चार झोंपडियां जल कर राख हो गयीं. ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी,जिससे मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया जा सका. ग्रामीणों ने बताया कि अगलगी की घटना में एक बकरी और झोंपड़ियों में रखा गया हजारों रुपये मूल्य की संपत्ति जल कर राख हो गयी. इसकी सूचना अंचलाधिकारी को दे दी गयी है.
आग कैसे लगी इसकी जानकारी किसी को नहीं है. वहीं घटना के बाद पीड़त परिवारों के पास भूखमरी स्थित कायम हो गयी है. गांव के लोगों ने बताया कि इस घटना को किसी असामाजिक तत्व के द्वारा अंजाम दिया गया है़ वहीं, अंचलाधिकारी ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है़ पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




