पत्थर की चोट से मछुआरे की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 Feb 2016 3:58 AM (IST)
विज्ञापन

प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुआ हादसा रात में मछली मार रहा था मछुआरा पत्थर से चोट कैसे लगी? किसी को पता नहीं चला सदर अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत बक्सर : औद्योगिक थाना क्षेत्र के सारिमपुर में प्रतिमा विसर्जन के दौरान सोमवार की देर रात मछली मार रहे मछुआरे पर पत्थर गिरने से […]
विज्ञापन
प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुआ हादसा
रात में मछली मार रहा था मछुआरा
पत्थर से चोट कैसे लगी? किसी को पता नहीं चला
सदर अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत
बक्सर : औद्योगिक थाना क्षेत्र के सारिमपुर में प्रतिमा विसर्जन के दौरान सोमवार की देर रात मछली मार रहे मछुआरे पर पत्थर गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया. पीड़ित को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार सारिमपुर का 60 वर्षीय रामायण तियर रात में मछली मार रहा था और घाट पर मूर्ति विसर्जन करनेवाले लोगों की भीड़ जुटी थी, तभी उसके सिर पर पत्थर का जोरदार प्रहार हुआ,
जिससे वह गंभीर रूप से चोटिल हो गया. इस संबंध में पुलिस ने स्पष्ट नहीं किया कि पत्थर कैसे गिरा? या किसी ने पत्थर फेंका. रात के अंधेरे में इसका कोई पता किसी को नहीं लग सका. पुलिस सूत्रों ने बताया कि वह नाव पर अकेले था और सारिमपुर के पास ही वह हादसे का शिकार हुआ. मछुआरा बड़की सारिमपुर का ही रहनेवाला बताया जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




