दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी दर्ज

बक्सर : महिला थाने में एक दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है, जिसमें पीड़िता के भाई विनोद कुमार चौबे, जो बड़का गांव सिमरी का रहनेवाला ने प्राथमिकी में बताया है कि चचेरी बहन की शादी बगेन गोला थाना क्षेत्र के घनश्यामपुर के निवासी राम प्रवेश तिवारी के पुत्र चंदन तिवारी के साथ हुई […]
बक्सर : महिला थाने में एक दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है, जिसमें पीड़िता के भाई विनोद कुमार चौबे, जो बड़का गांव सिमरी का रहनेवाला ने प्राथमिकी में बताया है कि चचेरी बहन की शादी बगेन गोला थाना क्षेत्र के घनश्यामपुर के निवासी राम प्रवेश तिवारी के पुत्र चंदन तिवारी के साथ हुई थी. शादी में दान-दहेज भी मांग के अनुरूप दिया गया था, मगर जब गवना की बात हुई, तो लड़के के परिवारवालों ने फिर से दहेज में अल्टो कार की मांग कर दी,
जिसके कारण विवाद हो गया. इस संबंध में महिला थाने में एक प्राथमिकी मंगलवार को दर्ज करायी गयी है. प्राथमिकी में विवाहिता के पति और ससुरालपक्ष के लोगों को नामजद किया गया है.प्राथमिकी में महिला थाने में दूसरी शादी को रोकने की भी अपील की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




