विशेश्वर ओझा के परिजनों को मिले न्याय : शिवांग

Published at :14 Feb 2016 5:45 AM (IST)
विज्ञापन
विशेश्वर ओझा के परिजनों को मिले न्याय : शिवांग

डुमरांव़ : शनिवार को नगर के बड़ा बाग स्थित बड़ा बाग में भाजपा नेता विशेश्वर ओझा की हत्या को लेकर भाजपा के युवा नेता युवराज कुमार शिवांग विजय सिंह ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा नेता की हत्या से पूरा बिहार मर्माहत है़ हम सब इसकी कड़ी निंदा करते है़ं भाजपा के […]

विज्ञापन

डुमरांव़ : शनिवार को नगर के बड़ा बाग स्थित बड़ा बाग में भाजपा नेता विशेश्वर ओझा की हत्या को लेकर भाजपा के युवा नेता युवराज कुमार शिवांग विजय सिंह ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा नेता की हत्या से पूरा बिहार मर्माहत है़ हम सब इसकी कड़ी निंदा करते है़ं भाजपा के नेता की हत्या बिहार के लिए दुखद है, जहां बिहार सरकार सुशासन की बात करती है वहीं, आज दिनदहाड़े ओझा की हत्या कर दी गयी.

हम सब पुराने जंगल राज पुन: वापस देख रहे हैं. वहीं, भाजपा नेता ब्रह्मदेव दुबे, अमरेंद्र तिवारी, मुमताज अंसारी आदि ने कहा कि मृतक के परिजन को हर संभव न्याय मिलना चाहिए. पुलिस अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर ओझा जी के परिजनों को न्याय दिलाये़ इस तरह से बिहार में बारी-बारी से बढ़ रही घटना से लोग काफी भयभीत हैं.अब शाम ढलते कोई कहीं जाना नहीं चाहता और यहां की सरकार सुशासन की नाम दे रही है़ इस दौरान नेताओं ने स्व़ ओझा के निधन पर दो मिनट का मौन रख उनके आत्मा की शांति व परिजनों को साहस प्रदान करने की दुआ मांगी़ मौके पर अंम्ब्रीश पाठक,राहुल सिंह, नंदजी यादव, सुरेंद्र नायर सहित अन्य लोग मौजूद थे़

विशेश्वर हत्याकांड की हर तरफ भर्त्सना

डुमरांव़ भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विशेश्वर ओझा हत्याकांड का हर तरफ भर्त्सना हो रही है. लोजपा लेबर सेल के प्रदेश अध्यक्ष भुवनेश्वर पाठक ने कहा कि बिहार में अपराधियों का बोलबाला कायम है.दिनदहाड़े हुई हत्या को लेकर व्यवसायी सहित आम लोगों के बीच में भय व्याप्त है. श्री पाठक ने इस हत्याकांड की सीबीआइ से जांच कराने की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन