मातम.भाजपा के बड़े नेताओं ने पहुंच शोकसंतप्त परिजनों को दी सांत्वना

Published at :14 Feb 2016 5:42 AM (IST)
विज्ञापन
मातम.भाजपा के बड़े नेताओं ने पहुंच शोकसंतप्त परिजनों को दी सांत्वना

अंतिम दर्शन को उमड़ा जनसैलाब बक्सर/बिहिया : भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विशेश्वर ओझा की शुक्रवार की शाम हत्या के बाद शाहपुर प्रखंड के ओझवलिया गांव स्थित उनके पैतृक घर पर अंतिम दर्शन के लिए शनिवार को जनसैलाब उमड़ पड़ा. सुबह से ही हजारों की संख्या में लोगों के आने-जाने सिलसिला लगा रहा. इस दौरान लोगों […]

विज्ञापन

अंतिम दर्शन को उमड़ा जनसैलाब

बक्सर/बिहिया : भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विशेश्वर ओझा की शुक्रवार की शाम हत्या के बाद शाहपुर प्रखंड के ओझवलिया गांव स्थित उनके पैतृक घर पर अंतिम दर्शन के लिए शनिवार को जनसैलाब उमड़ पड़ा. सुबह से ही हजारों की संख्या में लोगों के आने-जाने सिलसिला लगा रहा. इस दौरान लोगों ने स्व ओझा के अंतिम दर्शन कर पार्थिव शरीर पर फूल-माला चढ़ाया. मौके पर प्रदेश भाजपा के कद्दावर नेता भी ओझवलिया गांव पहुंचे और घटना पर दुख प्रकट करते हुए शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी. गांव के सभी प्रवेश मार्ग पर लोगों की भीड़ लगी रही.
इसके अलावा सैकड़ों वाहनों का तांता लगा रहा. लोगों की भीड़ अपने नेता की अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए शाम तक टिकी रही. स्व ओझा के परिजन उनके दो पुत्रों मंटू ओझा व गोलू ओझा के इंतजार में बैठे थे. दोपहर लगभग तीन बजे स्व ओझा के पुत्रों के पहुंचने के बाद बक्सर श्मशान घाट के लिए अंतिम यात्रा निकालने की तैयारियां की जाने लगी.
महिलाओं के रुदन से गमगीन हुआ माहौल : भाजपा नेता की हत्या के बाद घर से निकल रही महिलाओं के रुदन की आवाज से माहौल पूरी तरह गमगीन था. उपस्थित लोगों व उनके समर्थकों की भी आंखें नम नजर आयीं. लोगों को सहज विश्वास नहीं हो पा रहा था कि उनका लोकप्रिय नेता अब इस दुनिया में नहीं रहा. ओझवलिया गांव के ग्रामीण भी खासे भावुक नजर आ रहे थे.
चप्पे-चप्पे पर रही पुलिस बल व मजिस्ट्रेट की तैनाती : भाजपा नेता की मौत के बाद शवयात्रा के दौरान विधि-व्यवस्था को लेकर शाहपुर से ओझवलिया गांव तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल व मजिस्ट्रेट की तैनाती की गयी थी, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निबटा जा सके. हालांकि भीड़ द्वारा किसी भी प्रकार की कोई हरकत नहीं की गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन