भाजपा कार्यकर्ताओं ने जाम की सड़क

Published at :14 Feb 2016 5:41 AM (IST)
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ताओं ने जाम की सड़क

बिहिया/शाहपुर : भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विशेश्वर ओझा की हत्या से आक्रोशित पार्टी कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने शनिवार की सुबह से हीं बिहिया नगर में नवोदय चौक व डाकबंगला के समीप बिहिया-जगदीशपुर मार्ग को घंटों जाम रखा, जिससे सड़क मार्ग पर यातायात अवरूद्घ रहा और वाहनों की लंबी कतारें लगी रही़ इस दौरान कार्यकर्ता प्रशासन […]

विज्ञापन

बिहिया/शाहपुर : भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विशेश्वर ओझा की हत्या से आक्रोशित पार्टी कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने शनिवार की सुबह से हीं बिहिया नगर में नवोदय चौक व डाकबंगला के समीप बिहिया-जगदीशपुर मार्ग को घंटों जाम रखा, जिससे सड़क मार्ग पर यातायात अवरूद्घ रहा और वाहनों की लंबी कतारें लगी रही़ इस दौरान कार्यकर्ता प्रशासन के प्रति अपने गुस्से का इजहार करते हुए नारे लगा रहे थे और हत्यारों को अविलंब गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे.

वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं के एक जत्थे ने बिहिया नगर में घूम-घूम कर व्यवसायियों से अपनी दुकानें बंद रखने की अपील की, जिसके बाद दोपहर तक सभी बंद रहीं और बाजार में सन्नाटा छाया रहा़ बाद में भाजपा समर्थकों ने अपने नेताओं से बातचीत के बाद स्वत: हीं सड़क जाम हटा दिया, जिसके बाद यातायात शुरू हो सका़ इस दौरान बिहिया में प्रशासन द्वारा कई जगहों पर पुलिस बल की तैनाती की गयी थी़

वहीं घटना के बाद आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार की दोपहर में आरा-बक्सर एनएच 84 को बिहिया थाना क्षेत्र के खरौनी गांव के समीप कुछ समय तक जाम रखा जिससे हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रही़ बाद में भोजपुर एसपी नवीन चन्द्र झा व जगदीशपुर एसडीपीओ द्वारिका पाल ने दल-बल के साथ आरा से शाहपुर जाने के क्रम में सड़क जाम देखकर जाम को हटवाया तब जाकर यातायात परिचालन सामान्य हो पाया़ घटना को लेकर शाहपुर नगर में भी अधिकांश दुकानें बंद रही. शाहपुर नगर तो पूरी तरह से पुलिस छावनी में तब्दील नजर आया़ शुक्रवार को हुई हत्या की इस घटना के बाद शनिवार को करनामेपुर बाजार पूरी तरह से बंद रहा और बाजार में सन्नाटा छाया रहा़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन