फर्जी आरपीएफ जवान ट्रेन में सफर करते गिरफ्तार

Published at :13 Feb 2016 1:21 AM (IST)
विज्ञापन
फर्जी आरपीएफ जवान ट्रेन में सफर करते गिरफ्तार

आरा/बक्सर : आरपीएफ पुलिस का फर्जी आइ कार्ड बना कर हर दिन ट्रेनों में खुद को आरपीएफ जवान बता कर पुलिस की आंखों में धुल झोंक रहे और सफर कर रेलवे को आर्थिक नुकसान पहुंचा रहे युवक को आरपीएफ ने शुक्रवर को गिरफ्तार कर लिया और उसे जेल भेज दिया़ आरपीएफ पुलिस के हरिकेष कुमार […]

विज्ञापन

आरा/बक्सर : आरपीएफ पुलिस का फर्जी आइ कार्ड बना कर हर दिन ट्रेनों में खुद को आरपीएफ जवान बता कर पुलिस की आंखों में धुल झोंक रहे और सफर कर रेलवे को आर्थिक नुकसान पहुंचा रहे युवक को आरपीएफ ने शुक्रवर को गिरफ्तार कर लिया और उसे जेल भेज दिया़ आरपीएफ पुलिस के हरिकेष कुमार ने बताया कि कैमूर जिला के करमा गांव निवासी भोपाली राम के पुत्र रवींद्र कुमार शुक्रवार को रघुनाथपुर से बक्सर 63227 पैसेंजर ट्रेन से आ रहा था.

रवींद्र कुमार आरपीएफ पुलिस को मिलनेवाला आइ कार्ड का फर्जी आइडी बनवा कर अपने पास रखे हुआ था,ताकि कोई भी टीटीइ टिकट की मांग न करें.शुक्रवार को जब उक्त व्यक्ति बक्सर आ रहा था, तो टीटीइ ने टिकट की मांग की, इस पर उसने अपना फर्जी आइ कार्ड दिखाया.टीटीइ को आइ कार्ड के फर्जी होने का संदेह हुआ.इसकी सूचना मिलते ही आरपीएफ पुलिस हरिकेश कुमार समेत कई पुलिसकर्मी बक्सर में ट्रेन के रुकते ही फर्जी कार्ड रखनेवाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर पूछताछ करनी शुरू कर दी.

इस दौरान आरोपित व्यक्ति ने पुलिस के सवालों का जवाब सही से नहीं दिया,जिसके बाद रवींद्र पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और इसे लेकर जीआरपी थाने में मामला दर्ज करते हुए उसे जेल भेज दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन