बंधन बैंक के कर्मी से 24 हजार की लूट

कांव नदी पुल पर बाइक लुटेरों ने दिया घटना को अंजाम किस्तों की वसूली कर साइकिल से जा रहा था कर्मी बक्सर : नावानगर प्रखंड के सोनवर्षा ओपी क्षेत्र में बंधन बैंक के कर्मी से 24 हजार रुपये की लूट मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने दिनदहाड़े कर ली और आराम से फरार हो गये. बैंक का […]
कांव नदी पुल पर बाइक लुटेरों ने दिया घटना को अंजाम
किस्तों की वसूली कर साइकिल से जा रहा था कर्मी
बक्सर : नावानगर प्रखंड के सोनवर्षा ओपी क्षेत्र में बंधन बैंक के कर्मी से 24 हजार रुपये की लूट मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने दिनदहाड़े कर ली और आराम से फरार हो गये. बैंक का कर्मचारी रुपये की वसूली कर बैंक में पैसा जमा करने जा रहा था, तभी लूट हो गयी. इस संबंध में सोनवर्षा ओपी क्षेत्र में एक मामला दर्ज किया गया है. जानकारी के अनुसार अपराह्न में बंधन बैंक का कर्मचारी अनिल कुमार श्रीवास्तव जो जमानिया उत्तरप्रदेश के रहनेवाले हैं.
थोपी गांव से महिलाओं को दिये गये माइक्रो लोन की वसूली कर वापस साइकिल से नावानगर बैंक में जमा करने जा रहे थे, तभी दावथ रोहतास के बॉर्डर पर कांव नदी पुल पर मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने पीछे से बैग छीन लिया और आराम से भाग खड़े हुए. जब तक हो हल्ला मचाते तब तक अपराधी रुपये का थैला लेकर ओझल हो चुके थे.
थाने पहुंच कर बैंक कर्मी ने अपना सभी जगह से वसूला गया पैसा जोड़ा, तो कुल रकम 24 हजार के करीब अाया, जिसके बाद उसने 24 हजार लूट का मामला दर्ज कराया. यह पैसा बैंक से माइक्रो लोन के रूप में लिये गये थे, जिसकी वसूली नियमानुसार बैंक कर्मी द्वारा प्रतिदिन की जाती थी. इस संबंध में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




