17 मवेशी कारोबारियों से लूट

Published at :12 Feb 2016 3:58 AM (IST)
विज्ञापन
17 मवेशी कारोबारियों से लूट

दो पिकअप वैन पर सवार होकर घर लौट रहे थे व्यवसायी बक्सर : परासी, उनवांस, गदाइपुर, बक्सर समेत कई गांवों के मवेशी व्यवसायी जब पिकअप वैन से अपने घर लौट रहे थे, तभी बुधवार की रात 17 व्यवसायियों से मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने लाखों रुपये की लूट कर ली. एक पिकअप वैन पर सात व्यवसायी […]

विज्ञापन

दो पिकअप वैन पर सवार होकर घर लौट रहे थे व्यवसायी

बक्सर : परासी, उनवांस, गदाइपुर, बक्सर समेत कई गांवों के मवेशी व्यवसायी जब पिकअप वैन से अपने घर लौट रहे थे, तभी बुधवार की रात 17 व्यवसायियों से मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने लाखों रुपये की लूट कर ली. एक पिकअप वैन पर सात व्यवसायी और दूसरे पिकअप वैन पर 10 व्यवसायी अपने घर लौट रहे थे,
तभी यह घटना घटी. मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने पिकअप वैन के आगे मोटरसाइकिल खड़ी कर दी और फिर लूटपाट शुरू कर दिया. मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने किसी के पास से 20 हजार रुपये, किसी के पास से 42 हजार रुपये, तो किसी के पास से 50 हजार रुपये समेत सभी व्यवसायियों से लूटपाट की. व्यवसायी मवेशी बेच कर व मवेशी खरीद कर अपने-अपने घर लौट रहे थे, तभी चौसा रोड पर हकीमपुर के पास इस घटना को अपराधियों द्वारा अंजाम दिया गया.
इस संबंध में इटाढ़ी थाना क्षेत्र के परासी गांव के सुरेंद्र सिंह मवेशी व्यवसायी ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. लूटपाट में पिकअप वैन पर सवार आम यात्री भी थे, जो उनके साथ गांव जा रहे थे. उन यात्रियों को लुटेरों ने छोड़ दिया. इस संबंध में पुलिस ने बताया कि घटना के बाद सभी मोटरसाइकिल सवार लुटेरे रात के अंधेरे में भाग निकलने में सफल हो गये.पिकअप वैन पर कुछ मवेशी भी लदे थे,जिसे लुटेरों ने छोड़ दिया. पुलिस इस मामले में छानबीन कर रही है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन