अस्पताल के कर्मियों पर लापरवाही का आरोप

Published at :12 Feb 2016 3:57 AM (IST)
विज्ञापन
अस्पताल के कर्मियों पर लापरवाही का आरोप

बक्सर : सदर अस्पताल में प्रबंधक के पास स्थित शिकायत डायरी में स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा मरीज के साथ दुर्व्यवहार, कर्त्तव्यहीनता व लापरवाही का आरोप परिजन राजीव तिवारी द्वारा लिखित रूप में लगाया गया है. पेईंग वार्ड के कमरा नंबर नौ ए में एक प्रशोता मरीज भरती हैं,जिसका शनिवार की रात्रि में सिजेरियन हुआ है. आरोप […]

विज्ञापन

बक्सर : सदर अस्पताल में प्रबंधक के पास स्थित शिकायत डायरी में स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा मरीज के साथ दुर्व्यवहार, कर्त्तव्यहीनता व लापरवाही का आरोप परिजन राजीव तिवारी द्वारा लिखित रूप में लगाया गया है. पेईंग वार्ड के कमरा नंबर नौ ए में एक प्रशोता मरीज भरती हैं,जिसका शनिवार की रात्रि में सिजेरियन हुआ है. आरोप 10 फरवरी के तारीख में है कि मरीज जब आराम कर रही थी कि अचानक चार आरोपित आशा प्रतिदिन कंबल मिलाने के नाम पर ठंड में मरीज को छोड़ कर कंबल लेकर चली जातीं हैं. जब इस कार्य के संबंध में आशा से परिजन राजीव तिवारी पूछे,

तो आशा ने प्रसव वार्ड में ड्यूटी पर तैनात ए ग्रेड नर्स माला कुमारी द्वारा ऐसा करने को कहा. इस शिकायत पर सदर अस्पताल उपाधीक्षक केएन गुप्ता ने बताया कि इस समस्या को गंभीरता से लिया गया है. आरोपितों से स्पष्टीकरण की मांग की गयी है. स्पष्टीकरण के बाद आवश्यक कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन