बक्सर के उर्दू शिक्षकों को नहीं मिला नियोजन पत्र

बक्सर : जिले में तीन फरवरी को कैंप लगा कर उर्दू शिक्षकों का नियोजन किया गया, जिसके तहत 12 नियोजन इकाइयां बनायी गयीं थीं. इस नियोजन में सबसे दुखद बात यह रही कि बक्सर प्रखंड में जिन अभ्यर्थियों का चयन किया गया था, उनका अब तक नियोजन पत्र नहीं मिला. जबकि बाकी सभी नियोजन इकाइयों […]
बक्सर : जिले में तीन फरवरी को कैंप लगा कर उर्दू शिक्षकों का नियोजन किया गया, जिसके तहत 12 नियोजन इकाइयां बनायी गयीं थीं. इस नियोजन में सबसे दुखद बात यह रही कि बक्सर प्रखंड में जिन अभ्यर्थियों का चयन किया गया था, उनका अब तक नियोजन पत्र नहीं मिला. जबकि बाकी सभी नियोजन इकाइयों ने चयनित अभ्यर्थियों को नियोजन पत्र आवंटित कर दिया.
इन अभ्यर्थियों के द्वारा विद्यालय में योगदान देकर शिक्षण कार्य भी आरंभ कर दिया गया है.इस समस्या को लेकर जब अभ्यर्थियों ने नियोजन इकाई में पड़ताल की, तो पता चला कि बक्सर बीडीओ अभी अवकाश पर हैं तथा उनकी अनुपस्थिति में नियोजन पत्र निर्गत करना संभव नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




