चोरों ने घर में घुस कर की मारपीट व लूट

बक्सर : हवाई अड्डा क्षेत्र के रहनेवाले अनिल पासवान के घर मंगलवार की रात आधा दर्जन से अधिक चोरों ने एक साथ हमला बोल दिया और घर के लोगों के साथ मारपीट कर उन्हें बंधक बना कर करीब दो लाख रुपये की संपत्ति लूट लिया.मारपीट में अनिल पासवान के साथ प्रतिमा कुमारी जिसकी उम्र 17 […]
बक्सर : हवाई अड्डा क्षेत्र के रहनेवाले अनिल पासवान के घर मंगलवार की रात आधा दर्जन से अधिक चोरों ने एक साथ हमला बोल दिया और घर के लोगों के साथ मारपीट कर उन्हें बंधक बना कर करीब दो लाख रुपये की संपत्ति लूट लिया.मारपीट में अनिल पासवान के साथ प्रतिमा कुमारी जिसकी उम्र 17 वर्ष है ने लूटपाट का जब विरोध किया, तो चोरों ने इनकी जबरदस्त पिटाई कर दी, जिससे उसकी हालत गंभीर है. प्रतिमा काे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया,
जहां से चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया. इसके अतिरिक्त घटना के समय मारपीट के बाद जगनेवाली 31 वर्षीया मंजू देवी, 36 वर्षीया चिंता देवी और 50 वर्षीया गिरजा देवी को भी चोरों ने बुरी तरह पिट कर घायल कर दिया. इन तीनों का इलाज बक्सर सदर अस्पताल में चल रहा है. मंगलवार की देर रात तीन बजे ये सभी चोर लाठी-डंडे से लैस होकर घर में घुस गये और लूटपाट शुरू कर दिये. लूटपाट का विरोध करने पर चोरों ने खुल कर मारपीट की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




