बच्चे स्वस्थ रहेंगे, तो आगे बढ़ेंगे
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :11 Feb 2016 4:46 AM (IST)
विज्ञापन

डीएम ने कृमि की दवा खिला कर अभियान की शुरुआत की जिले में चार लाख 18 हजार छात्र-छात्राओं काे खिलानी है दवा बक्सर : जिले में एक अभियान के तहत सभी सरकारी विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को कृमि की दवा एल्बेंडाजोल खिलाने की शुरुआत बुधवार को हुई. जिले में इस अभियान को स्वास्थ्य विभाग ने शिक्षा […]
विज्ञापन
डीएम ने कृमि की दवा खिला कर अभियान की शुरुआत की
जिले में चार लाख 18 हजार छात्र-छात्राओं काे खिलानी है दवा
बक्सर : जिले में एक अभियान के तहत सभी सरकारी विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को कृमि की दवा एल्बेंडाजोल खिलाने की शुरुआत बुधवार को हुई. जिले में इस अभियान को स्वास्थ्य विभाग ने शिक्षा विभाग के साथ मिल कर चलाया है. इस दवा से कृमि से होनेवाली परेशानियों से मुक्ति मिलेगी. जिले में इस अभियान की शुरुआत जिलाधिकारी रमण कुमार द्वारा विद्यालय के बच्चों को दवा खिला कर की गयी. इस मौके पर डीएम ने कहा,
जब बच्चे स्वस्थ रहेंगे, तो आगे बढ़ेंगे. बच्चों के शरीर में उपस्थित कृमि से कुपोषण, कमजोरी, शरीर में रक्त की कमी, पढ़ने-लिखने में मन नहीं लगने समेत अन्य लक्षण दिखते हैं. कृमि के कारण बच्चों के शरीर में दिखनेवाले इन लक्षणों को दूर करने के लिए सरकार द्वारा यह योजना चलायी जा रही है. इस संबंध में सिविल सर्जन डॉ ब्रज कुमार सिंह ने कहा कि अभियान के तहत आंगनबाड़ी एवं सरकारी विद्यालयों के एक साल से 19 साल तक के लगभग कुल चार लाख 18 हजार छात्रों को कृमि की दवा एल्बेंडाजोल खिलानी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




