13 को निकलेगा महावीरी झंडा जुलूस

Published at :11 Feb 2016 4:45 AM (IST)
विज्ञापन
13 को निकलेगा महावीरी झंडा जुलूस

केसठ : प्रखंड में 13 फरवरी को हिंदू ब्रदर संगठन के तत्वावधान में महावीरी झंडा को लेकर बाइक जुलूस निकाला जायेगा. यह जुलूस केसठ मां भवानी मंदिर के परिसर से निकल कर चौगाईं, बैदा, डुभकी होते हुए डुमरांव पहुंचेगा, जहां से पुन: मुख्य मार्ग होते हुए सरैया, आथर, बासुदेवा, नावानगर, भटौली होते हुए पुन: केसठ […]

विज्ञापन

केसठ : प्रखंड में 13 फरवरी को हिंदू ब्रदर संगठन के तत्वावधान में महावीरी झंडा को लेकर बाइक जुलूस निकाला जायेगा. यह जुलूस केसठ मां भवानी मंदिर के परिसर से निकल कर चौगाईं, बैदा, डुभकी होते हुए डुमरांव पहुंचेगा, जहां से पुन: मुख्य मार्ग होते हुए सरैया, आथर, बासुदेवा, नावानगर, भटौली होते हुए पुन: केसठ पहुंचेगा.

यहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत समापन किया जायेगा. संगठन के अध्यक्ष मुन्ना यादव ने बताया कि इसकी सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है और इस जुलूस को लेकर संबंधित थाने और प्रशासन को सूचना दे दी गयी है. उन्होंने बताया कि यह जुलूस गो हत्या पर रोक लगाने, भारतीय संंस्कृति की रक्षा करने समेत दर्जनों उद्देश्यों को लेकर निकलेगा. मौके पर नेपाली बाबा, गोरख कुशवाहा, नरेंद्र प्रताप पांडेय, रामजी पासवान, धर्मेंद्र पासवान, प्रमोद यादव, शशिकांत पंडित, छोटे लाल समेत अन्य शामिल रहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन