ड्यूटी से गायब चिकित्सकों व कर्मियों की हाजिरी कटी

Published at :06 Feb 2016 7:27 AM (IST)
विज्ञापन
ड्यूटी से गायब चिकित्सकों व कर्मियों की हाजिरी कटी

बक्सर : संविदा पर चयनित एएनएम को नियमित पोस्टिंग के मौके पर बक्सर पहुंचे आरडीडी के केके मिश्रा ने सदर अस्पताल का निरीक्षण किया, जिसमें अनुपस्थित कर्मियों को देख कर उन्होंने सबों से स्पष्टीकरण की मांग की.इस संबंध में सिविल सर्जन को भी फटकार लगायी और चिकित्सकों व कर्मियों को अविलंब शोकॉज करने का निर्देश […]

विज्ञापन
बक्सर : संविदा पर चयनित एएनएम को नियमित पोस्टिंग के मौके पर बक्सर पहुंचे आरडीडी के केके मिश्रा ने सदर अस्पताल का निरीक्षण किया, जिसमें अनुपस्थित कर्मियों को देख कर उन्होंने सबों से स्पष्टीकरण की मांग की.इस संबंध में सिविल सर्जन को भी फटकार लगायी और चिकित्सकों व कर्मियों को अविलंब शोकॉज करने का निर्देश दिया.साथ ही डायलिसिस केंद्र, पैथोलॉजी लैब की व्यवस्था देख कर संतुष्ट दिखे. एसएनसीयू को 24 घंटा संचालित करने का निर्देश भी दिया.
लॉटरी से हुई एएनएम की पोस्टिंग : जिले में पदस्थापन की प्रतीक्षा में बैठे 26 एएनएम को आरडीडी पटना के डॉ केके मिश्रा, डीडीसी मोबिन अली अंसारी तथा पंचायती राज विभाग के अधिकारी और सिविल सर्जन डॉ बीके सिंह की उपस्थिति में लॉटरी निकाल कर उनके स्थानों पर पदस्थापन कर दिया गया.26 में से 25 एएनएम की पोस्टिंग कर दी गयी. जबकि एक एएनएम के अनुपस्थित रहने के कारण उसकी पोस्टिंग नहीं हो सकी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन