तीन ट्रेनों के रद्द रहने से हावड़ा की ओर जानेवाले यात्री रहे परेशान

Published at :05 Feb 2016 4:05 AM (IST)
विज्ञापन
तीन ट्रेनों के रद्द रहने से हावड़ा की ओर जानेवाले यात्री रहे परेशान

बक्सर : गुरुवार को चंडीगढ़, कोलकता की ओर जानेवाली तीन ट्रेनों के परिचालन फेल रहने से यात्रियों को काफी परेशानी हुई. वहीं, पटना की ओर जानेवाली बाडमेर एक्सप्रेस का इंजन भदौरा स्टेेशन के समीप फेल हो जाने से यात्रियों की परेशानी को और बढ़ गयी.आलम यह रहा है कि यात्रियों को घंटों ट्रेनों के इंतेजार […]

विज्ञापन

बक्सर : गुरुवार को चंडीगढ़, कोलकता की ओर जानेवाली तीन ट्रेनों के परिचालन फेल रहने से यात्रियों को काफी परेशानी हुई. वहीं, पटना की ओर जानेवाली बाडमेर एक्सप्रेस का इंजन भदौरा स्टेेशन के समीप फेल हो जाने से यात्रियों की परेशानी को और बढ़ गयी.आलम यह रहा है कि यात्रियों को घंटों ट्रेनों के इंतेजार में समय गुजारना पड़ा.सुबह जब पटना की ओर यात्री ट्रेन पकड़ने गये,तो पता चला कि तीन ट्रेनों का परिचालन फेल है,

जिससे उन्हें दूसरे ट्रेनों के सहारे अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ा.यात्री उमेश कुमार, पंकज वर्मा ने बताया कि वे हर दिन सुबह पटना जाते हैं,लेकिन गुरुवार के दिन उनके लिए काफी खराब रहा. वे बताते हैं कि सुबह जब स्टेशन गये, तो सूचना मिली कि बाडमेर गुवाहाटी एक्सप्रेस ट्रेन का इंजन फेल हो गया है, जिससे पटना की ओर जानेवाली कई ट्रेनें जाम में फंसी हुई हैं.जाम में संघमित्रा एक्सप्रेस, पूर्वा एक्सप्रेस और विभूति एक्सप्रेस जाम में घंटे भर फंसी रहीं,जिससे यात्री काफी हलकान रहे.कोलकता की ओर जानेवाले यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी हुई.पंजाब मेल का परिचालन गुरुवार को रद्द रहा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन