15 तक जमा कर दें गैस उपभोक्ता आधार कार्ड

Published at :05 Feb 2016 4:04 AM (IST)
विज्ञापन
15 तक जमा कर दें गैस उपभोक्ता आधार कार्ड

बक्सर : गैस उपभोक्ताओं के लिए आधार कार्ड आवश्यक होगा, जिन उपभोक्ताओं का आधार कार्ड गैस एजेंसियों में लिंक नहीं होगा उन गैस उपभोक्ताओं की सब्सिडी राशि अप्रैल माह से मिलने में परेशानी होगी. यह जानकारी देते हुए इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड के क्षेत्रीय प्रबंधक एके पोद्दार ने बताया कि सभी गैस एजेंसियों को 15 […]

विज्ञापन

बक्सर : गैस उपभोक्ताओं के लिए आधार कार्ड आवश्यक होगा, जिन उपभोक्ताओं का आधार कार्ड गैस एजेंसियों में लिंक नहीं होगा उन गैस उपभोक्ताओं की सब्सिडी राशि अप्रैल माह से मिलने में परेशानी होगी. यह जानकारी देते हुए इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड के क्षेत्रीय प्रबंधक एके पोद्दार ने बताया कि सभी गैस एजेंसियों को 15 फरवरी तक अपने-अपने उपभोक्ताओं का आधार कार्ड का पंजीयन कर लेना है,

ताकि ग्राहकों को मिलनेवाली सब्सिडी की राशि मिलती रहे. उन्होंने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय ने भी इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है कि जिनके पास आधार कार्ड नहीं होगा उन गैस उपभोक्ताओं को अप्रैल माह से सब्सिडी की राशि मिलने में परेशानी होगी अथवा नहीं मिलेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन