राजपुर के कोनाैली गांव में किशोरी से बलात्कार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Feb 2016 4:38 AM (IST)
विज्ञापन

महिला थाने में मामला दर्ज बक्सर/राजपुर : स्थानीय थाना क्षेत्र के कोनौली गांव में बुधवार की दोपहर गांव के ही महादलित बस्ती की 14 वर्षीया लड़की से गांव के ही मुसाफिर शर्मा का 18 वर्षीय पुत्र रनुआ शर्मा ने मुंह काला किया. इस संबंध में पीड़ित परिवार द्वारा महिला थाने में एक मामला दर्ज कराया […]
विज्ञापन
महिला थाने में मामला दर्ज
बक्सर/राजपुर : स्थानीय थाना क्षेत्र के कोनौली गांव में बुधवार की दोपहर गांव के ही महादलित बस्ती की 14 वर्षीया लड़की से गांव के ही मुसाफिर शर्मा का 18 वर्षीय पुत्र रनुआ शर्मा ने मुंह काला किया. इस संबंध में पीड़ित परिवार द्वारा महिला थाने में एक मामला दर्ज कराया गया है. घटना के बारे में जानकारी देेते हुए राजपुर थानाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने बताया कि लड़की के पिता के ब्यान पर आरोपित रनुुआ शर्मा पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
वहीं, ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक दलित परिवार की लड़की दोपहर बारह बजे गांव के पश्चिम बगीचे में लकड़ी चुनने के लिए गयी थी़ इसी बीच मुसाफिर शर्मा का पुत्र रनुआ शर्मा लड़की के साथ बलात्कार किया़ लड़की के चीखने-चिल्लाने पर आरोपित भाग गया. इसके बाद लड़की के पिता द्वारा राजपुर थाना पहुंच कर बलात्कार की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी.
जहां प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद इसे राजपुर पुलिस ने बक्सर महिला थाने को सुपुर्द कर दिया. पुलिस ने लड़की को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. देर शाम तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी. महिला थानाध्यक्ष कंचन कुमारी ने बताया कि आरोपित को हर हाल में पुलिस गिरफ्तार कर लेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




