जिलाधिकारी ने दिया तीन मिलरों पर प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Feb 2016 4:37 AM (IST)
विज्ञापन

बक्सर : डीएम रमण कुमार ने धान खरीद में चल रही गड़बडि़यों और पुराने मिलरों पर लंबित कार्रवाइयों को लेकर एसएफसी के जिला कार्यालय का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण में 140 दोषी मिलरों पर कार्रवाई के संबंध में जानकारी ली. साथ ही लंबित मामलों में तीन मिलरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश एसएफसी […]
विज्ञापन
बक्सर : डीएम रमण कुमार ने धान खरीद में चल रही गड़बडि़यों और पुराने मिलरों पर लंबित कार्रवाइयों को लेकर एसएफसी के जिला कार्यालय का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण में 140 दोषी मिलरों पर कार्रवाई के संबंध में जानकारी ली. साथ ही लंबित मामलों में तीन मिलरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश एसएफसी के जिला प्रबंधक को दिया.
ज्ञात हो कि 12 मिलरों के यहां राशि बकाया होने के कारण कार्रवाई चल रही थी, जिसमें पांच मिलरों ने पैसे के समायोजन के लिए आवेदन दिया है.
डीएम ने बताया कि लगातार एसएफसी के कार्यप्रणाली के खिलाफ शिकायतें मिल रही थीं, जिसके आलोक में औचक निरीक्षण किया. साथ ही दो दिनों के अंदर सारी व्यवस्था ठीक करने और कार्यशैली में सुधार लाने को कहा. नहीं तो एसएफसी के जिला प्रबंधक के खिलाफ राज्य सरकार को कार्रवाई के लिए अनुशंसा कर देने की बात कही. एसएफसी के प्रबंधक प्रभु दास ने बताया कि 140 बकाये मिलरों में से 120 मिलरों पर प्राथमिकी दर्ज करायी जा चुकी है और नीलाम पत्र भी दाखिल हो चुका है. शेष तीन मिलर बचे हैं, जिन पर अविलंब प्राथमिकी दर्ज करायी जायेगी.
खैनी खाते पकड़े गये, 200 जुर्माना : बक्सर के जिलाधिकारी रमण कुमार जब एसएफसी के जिला प्रबंधक प्रभु दास के कार्यालय में गये, तो देखा कि जिला प्रबंधक हाथ में खैनी मल रहे हैं. कार्यालय में बैठ कर खैनी खाना अनुशासनहीनता के श्रेणी में आंकते हुए उन्होंने तत्काल 200 सौ रुपये का जुर्माना कर दिया. जुर्माना की रसीद जिलाधिकारी के पास नहीं थी, जिसके कारण तत्काल रसीद नहीं दे पाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




