स्वामीनाथ तिवारी की हालत नाजुक, अनशन जारी

Published at :02 Feb 2016 4:38 AM (IST)
विज्ञापन
स्वामीनाथ तिवारी की हालत नाजुक, अनशन जारी

अनुमंडल पदाधिकारी ने मुलाकात कर अनशन तोड़ने की अपील की ब्रह्मपुर : गंगा नदी पर पीपा पुल के निर्माण को लेकर प्रखंड के नैनिजोर मठिया पर सात दिनों से अनशन पर बैठे भाजपा के पूर्व विधायक 80 वर्षीय डॉ स्वामीनाथ तिवारी की हालत नाजुक है. सोमवार को चिकित्सा पदाधिकारी यूएस त्रिपाठी ने उनके स्वास्थ्य की […]

विज्ञापन

अनुमंडल पदाधिकारी ने मुलाकात कर अनशन तोड़ने की अपील की

ब्रह्मपुर : गंगा नदी पर पीपा पुल के निर्माण को लेकर प्रखंड के नैनिजोर मठिया पर सात दिनों से अनशन पर बैठे भाजपा के पूर्व विधायक 80 वर्षीय डॉ स्वामीनाथ तिवारी की हालत नाजुक है. सोमवार को चिकित्सा पदाधिकारी यूएस त्रिपाठी ने उनके स्वास्थ्य की जांच की, जिसमें बीपी काफी लो पाया और वजन 10 किलो के करीब कम हो गया़
चिकित्सकों ने निरंतर कम होते वजन पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि इस उम्र में अब ज्यादा दिनों तक बिना अन्न के रहना प्राण घातक हो सकता है़ पिछले वर्ष अप्रैल के महीने में इन्हीं मुद्दों को लेकर दस दिनों तक उन्होंने आमरण अनशन किया था और सरकार एवं प्रशासन ने शीघ्र इनकी मांग को पूरा करने का वचन भी दिया था. कुछ काम नहीं होते देख
श्री तिवारी फिर एक बार शासन-प्रशासन की कुंभकर्णी नींद को तोड़ने के लिए 26 जनवरी से अनशन पर बैठे हैं. सोमवार को अनुमंडल पदाधिकारी प्रमोद कुमार, डीएसपी कमलापति सिंह, सीओ श्री भगवान सिंह अनशन स्थल पर पहुंच कर श्री तिवारी से अनशन तोडने की अपील की़ लेकिन वे फिलहाल पुल निर्माण की बात पर अड़े हैं़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन