इटाढ़ी में पंस चुनाव का आरक्षण रोस्टर जारी

Published at :02 Feb 2016 4:35 AM (IST)
विज्ञापन
इटाढ़ी में पंस चुनाव का आरक्षण रोस्टर जारी

बक्सर : इटाढ़ी प्रखंड में पंचायत चुनाव को लेकर प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी अरुण कुमार लाल ने रोस्टर जारी कर दिया है. रोस्टर में जिला पर्षद सदस्य मुखिया, बीडीसी, वार्ड सदस्य और पंच सदस्य सबों के आरक्षण का ब्योरा जारी कर दिया गया है.आरक्षण सूची देखने के लिए प्रखंड कार्यालय पर भीड़ पहुंचनी शुरू हो […]

विज्ञापन

बक्सर : इटाढ़ी प्रखंड में पंचायत चुनाव को लेकर प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी अरुण कुमार लाल ने रोस्टर जारी कर दिया है. रोस्टर में जिला पर्षद सदस्य मुखिया, बीडीसी, वार्ड सदस्य और पंच सदस्य सबों के आरक्षण का ब्योरा जारी कर दिया गया है.आरक्षण सूची देखने के लिए प्रखंड कार्यालय पर भीड़ पहुंचनी शुरू हो गयी है.

जारी सूची के अनुसार हाकिमपुर पंचायत में मुखिया एवं सरपंच के पद अनारक्षित होंगे.जबकि बीडीसी पिछड़ा वर्ग का होगा. कुकुढ़ा पंचायत में मुखिया और सरपंच अनारक्षित होगा. जबकि बीडीसी अनारक्षित महिला रहेगी. अतरौना पंचायत में मुखिया एवं सरपंच अनारक्षित होंगे और बीडीसी अनुसूचित जाति के होंगे. बिझौरा पंचायत में मुखिया और सरपंच अनारक्षित होंगे. जबकि बीडीसी महिला रहेगी.चिलहरी पंचायत में मुखिया और सरपंच अनारक्षित होंगे तथा बीडीसी अनुसूचित जाति की महिला होगी. इंदौर पंचायत में मुखिया एवं सरपंच अनुसूचित जाति के होंगे तथा बीडीसी पिछड़ा वर्ग महिला से.

उनवांस पंचायत में मुखिया एवं सरपंच पिछड़ा वर्ग का होगा एवं बीडीसी अनारक्षित महिला उत्तरी और अनारक्षित अन्य दक्षिणी क्षेत्र होगा.वहीं, इटाढ़ी पंचायत में मुखिया और सरपंच अनारक्षित महिला होगी. बीडीसी उत्तरी पिछड़ा वर्ग और दक्षिणी अनारक्षित होगा.हरपुर जलवासी में मुखिया एवं सरपंच अनारक्षित कोटे से महिला होगी और बीडीसी अनुसूचित जाति महिला होगी. नारायणपुर में मुखिया एवं सरपंच पिछड़ा वर्ग का होगा. बीडीसी उत्तरी एवं दक्षिणी अनारक्षित होगा. बड़का गांव में मुखिया एवं सरपंच अनारक्षित महिला होगी. जबकि बीडीसी उत्तरी अनुसूचित जाति और दक्षिणी अनारक्षित होगी.

हरपुर-जयपुर में मुखिया और सरपंच अनुसूचित जाति की महिला होगी. जबकि बीडीसी अनारक्षित महिला होगी.बसुधर पंचायत में मुखिया और सरपंच पिछड़ा वर्ग महिला होगी. जबकि बीडीसी उत्तरी और दक्षिणी का अनारक्षित महिला होगी. विक्रम इंग्लिश में मुखिया एवं सरपंच अनुसूचित जाति का होगा. जबकि बीडीसी पिछड़ा वर्ग महिला होगी. बसांव कला पंचायत में मुखिया एवं सरपंच अनारक्षित महिला होगी. जबकि बीडीसी उत्तरी अनारक्षित और दक्षिणी अनारक्षित महिला होगी.

मतदाता सूची प्रकाशित
चौसा. अप्रैल-मई माह में होनेवाले पंचायत चुनाव, 2016 के लिए चौसा प्रखंड की विभिन्न पंचायतों का मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन सोमवार को प्रखंड कार्यालय पर कर दिया गया. पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची का प्रकाशन करते हुए बीडीओ अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि प्रखंड की सभी दस पंचायतों में कुल मतदाताओं की संख्या 69,619 है, जिसमें पुरुष मतदाता 36,583 तथा महिला मतदाताओं की संख्या 33,036 है.
प्रखंड की चौसा पंचायत में सबसे अधिक 8467 मतदाताओं की संख्या है. जबकि पवनी पंचायत में सबसे कम 5419 मतदाताओं की संख्या है. वहीं, बनारपुर पंचायत में 7767, डिहरी में 7164, रामपुर में 7801, सिकरौल में 6510, सरेंजा में 6782, चुन्नी में 6730, जलीलपुर में 7288 मतदाताओं की संख्या है. जबकि पलिया पंचायत में 5691 मतदाताओं की संख्या है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन