केसठ में पंचायत चुनाव को ले मतदाता व बूथों की सूची जारी

Published at :01 Feb 2016 3:52 AM (IST)
विज्ञापन
केसठ में पंचायत चुनाव को ले मतदाता व बूथों की सूची जारी

प्रखंड में 23 हजार 827 मतदाता करेंगे मतदान केसठ में कुल 45 मतदान केंद्र बनाये गये हैं केसठ : राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में पंचायत चुनाव 2016, के लिए मतदाताओं की सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है. इसके अलावा प्रखंड के मतदान केंद्रों की भी सूची जारी कर दी गयी […]

विज्ञापन

प्रखंड में 23 हजार 827 मतदाता करेंगे मतदान

केसठ में कुल 45 मतदान केंद्र बनाये गये हैं
केसठ : राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में पंचायत चुनाव 2016, के लिए मतदाताओं की सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है. इसके अलावा प्रखंड के मतदान केंद्रों की भी सूची जारी कर दी गयी है. यह सूची प्रखंड की तीन पंचायतों के एक से 45 निर्वाचन केंद्रों का भौतिक सत्यापन के बाद जारी की गयी है.
बीडीओ स्मृति ने बताया कि रामपुर पैक्स गोदाम मतदान केंद्र संख्या चार, किरनी सामुदायिक भवन मतदान केंद्र संख्या 41 को जर्जर होने के कारण और मतदान केंद्र संख्या आठ जो प्रखंड कार्यालय में होने के कारण तीनों मतदान केंद्रों का स्थान बदल दिया गया है. इसके लिए रामपुर के आंगनबाड़ी केंद्र, मध्य विद्यालय किरनी को मतदान केंद्र और कृषि भवन केसठ को मतदान केंद्र बनाया गया है.
उन्होंने कहा कि प्रखंड में कुल 23 हजार 827 मतदाता हैं, जिसमें 12 हजार 903 पुरुष मतदाता और 10 हजार 924 महिला मतदाता हैं. मतदान केंद्र निर्वाचन आयोग के निर्देश पर नदी, नाला और मुखिया के घर 100 मीटर की दूरी पर तथा दो किलोमीटर से अधिक बूथ नहीं रहे इसका ध्यान रखना है. इसके लिए पांच फरवरी तक दावा आपत्ति को लेकर आवेदन दिया जा सकता है, जिसको लेेकर समस्या का निदान निकाला जायेगा. प्रखंड में कुल 45 मतदान केंद्र बनाये गये हैं,
जहां पंचायत चुनाव होना है.वहीं, चुनाव को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में हलचल तेज हो गयी है़ जो लोग कल तक दिल्ली, बंगाल, पटना बनारस, सूरत जैसे शहरों में काम करते थे, वे िफलहाल गांवों में आकर अपना माहौल बनाने में जुट गये हैं़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन