विद्युत विभाग के जेइ के खिलाफ सीजेएम कोर्ट में परिवाद दाखिल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :28 Jan 2016 2:15 AM (IST)
विज्ञापन

मारपीट एवं दुकान से 10 हजार रुपये लेने का है आरोप बक्सर, कोर्ट : साउथ बिहार पावर डिस्ट्रिब्यूशन कंपनी लिमिटेड के जेइ राकेश रंजन एवं दो अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में परिवाद पत्र दाखिल किया गया. बुधवार को उक्त मामले में अभियोगी सत्य नारायण गुप्ता उर्फ गोरख ने अपनी गवाही […]
विज्ञापन
मारपीट एवं दुकान से 10 हजार रुपये लेने का है आरोप
बक्सर, कोर्ट : साउथ बिहार पावर डिस्ट्रिब्यूशन कंपनी लिमिटेड के जेइ राकेश रंजन एवं दो अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में परिवाद पत्र दाखिल किया गया. बुधवार को उक्त मामले में अभियोगी सत्य नारायण गुप्ता उर्फ गोरख ने अपनी गवाही दी.
इस संबंध में वादी के अधिवक्ता रवि रंजन सिन्हा ने बताया कि आरोपितों के विरुद्ध परिवादी के दुकान में घुस कर मारपीट एवं गाली गलौज के साथ-साथ काउंटर से 10 हजार रुपये निकाल लेने का मामला दर्ज कराया गया है. दाखिल परिवाद पत्र के अनुसार अभियोगी अपने बिल को सुधारने के लिए बार-बार न्यायालय का चक्कर लगा रहा था, लेकिन बिल सुधारने के बजाय आरोपितों द्वारा धमकी दी जा रही थी तथा उसके बाद दुकान में घुस कर उक्त घटना को अंजाम दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




