अनियंत्रित पिकअप वैन वैन ने 50 भेडों को कुचला
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :28 Jan 2016 2:13 AM (IST)
विज्ञापन

वाहन सहित चालक को ग्रामीणों ने बनाया बंधक हर्जाना देने के बाद सुलझा मामला डुमरांव : एनएच 84 स्थित नावाडेरा गांव के समीप बुधवार की अहले सुबह अनियंत्रित पिकअप वैन ने सड़क से गुजर रहे 50 से अधिक भेंडों को कुचल दिया और वाहन लेकर फरार होने लगा़ इस बात कि जानकारी जैसे ही ग्रामीणों […]
विज्ञापन
वाहन सहित चालक को ग्रामीणों ने बनाया बंधक
हर्जाना देने के बाद सुलझा मामला
डुमरांव : एनएच 84 स्थित नावाडेरा गांव के समीप बुधवार की अहले सुबह अनियंत्रित पिकअप वैन ने सड़क से गुजर रहे 50 से अधिक भेंडों को कुचल दिया और वाहन लेकर फरार होने लगा़ इस बात कि जानकारी जैसे ही ग्रामीणों को मिली ग्रामीणों ने एक किलोमीटर दूर जाकर वाहन सहित चालक को बंधक बना लिया़ इस हादसे के बाद सड़कों पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया़ भेंडे सिमरी के धनहां गांव निवासी सुधाकर पाल व आरा के लिलवट गांव निवासी वीरेंद्र पाल की बतायी जाती है़
वहीं, पिकअप वैन यूपी के नरही गांव निवासी महेंद्र यादव की है. घटना के बाद ग्रामीणों व नया भोजपुर ओपी थानाध्यक्ष सुधीर कुमार के साथ पंचायत बैठी और गरीब गड़ेरियों को आर्थिक लाभ देने के बाद ही वाहन व चालक को मुक्त करने की बात कही गयी़ चालक ने इसकी तत्काल सूचना वाहन मालिक को दी़
वाहन मालिक ने दोनों गड़ेरियों को नुकसान की भरपाई के लिए 60 हजार की राशि दी, तब जाकर मामला सुलझा़ बताया जाता है कि दोनों गड़ेरिया अपनी भेंडों को लेकर सड़क मार्ग से बक्सर की ओर जा रहे थे कि रास्ते में यह हादसा हुआ़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




