तीन साल की मनीषा दूसरे दिन मिली परिजनों को

Published at :12 Jan 2016 4:16 AM (IST)
विज्ञापन
तीन साल की मनीषा दूसरे दिन मिली परिजनों को

बक्सर : नाथ बाबा मंदिर के पास से साढ़े तीन साल की मनीषा खेलते-खेलते गुम हो गयी थी. मनीषा के पिता पिंटू गुप्ता ठेला चलाते हैं. बच्ची के गुम होने की प्राथमिकी नगर थाने में दर्ज करायी गयी. बच्ची रविवार को दिन में गुम हुई और सोमवार को बक्सर स्टेशन पर जीआरपी के पास यह […]

विज्ञापन

बक्सर : नाथ बाबा मंदिर के पास से साढ़े तीन साल की मनीषा खेलते-खेलते गुम हो गयी थी. मनीषा के पिता पिंटू गुप्ता ठेला चलाते हैं. बच्ची के गुम होने की प्राथमिकी नगर थाने में दर्ज करायी गयी. बच्ची रविवार को दिन में गुम हुई और सोमवार को बक्सर स्टेशन पर जीआरपी के पास यह बच्ची बरामद हुई.

बच्ची को जीआरपी ने बाल गृह में भेज दिया. बच्ची के पिता ने बताया कि वह अपने एक फ्रॉक लेकर रविवार को खेल रही थी, तभी गायब हो गयी. साथ ही उसका फ्राक भी गायब हो गया, जिससे पिछले 24 घंटे से बच्ची को शहर में अपनी पत्नी रीता देवी के साथ जगह-जगह खोजा, मगर बच्ची नहीं मिली. बाद में अखबार के दफ्तरों से जानकारी मिली कि बच्ची जीआरपी में है.बच्ची को लेने में भी उसे काफी मशक्कत करनी पड़ी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन