ट्रेन से कट कर बुजुर्ग की मौत

Published at :12 Jan 2016 4:16 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रेन से कट कर बुजुर्ग की मौत

बक्सर : सोमवार को ठोरा नदी पुल के समीप ट्रेन से कट कर एक बुजुर्ग की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. जीआरपी पुलिस घटनास्थल पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भेज दी. जीआरपी थानाध्यक्ष योगेंद्र कुमार ने बताया कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मिलकिया गांव निवासी स्व. […]

विज्ञापन

बक्सर : सोमवार को ठोरा नदी पुल के समीप ट्रेन से कट कर एक बुजुर्ग की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. जीआरपी पुलिस घटनास्थल पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भेज दी.

जीआरपी थानाध्यक्ष योगेंद्र कुमार ने बताया कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मिलकिया गांव निवासी स्व. जदूबीन के 55 वर्षीय पुत्र विश्वामित्र बीन का शव ठोरा नदी पुल के समीप मिला. बताया जा रहा है कि चलती ट्रेन से गिर कर हादसे का बुजुर्ग शिकार हो गया. शव मुगलसराय की ओर जानेवाला रेलवे ट्रैक से बरामद किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन