ट्रेन से कट कर युवक की मौत

ब्रह्मपुर : प्रखंड के जवही जगदीशपुर निवासी हरिकांत यादव, पिता करीमन यादव की मौत रविवार को बिहिया स्टेशन पर लाइन पार करने के दौरान ट्रेन से कट कर हो गयी. मृतक जवही जगदीशपुर में किराना एवं पारचुन संबंधी दुकान चलाता था़ दुकान का सामान लाने रविवार की सुबह बिहिया बाजार गया था़ शाम को परिजन […]
ब्रह्मपुर : प्रखंड के जवही जगदीशपुर निवासी हरिकांत यादव, पिता करीमन यादव की मौत रविवार को बिहिया स्टेशन पर लाइन पार करने के दौरान ट्रेन से कट कर हो गयी. मृतक जवही जगदीशपुर में किराना एवं पारचुन संबंधी दुकान चलाता था़ दुकान का सामान लाने रविवार की सुबह बिहिया बाजार गया था़ शाम को परिजन उसके आने का इतंजार कर रहे थे,
लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था. परिजनों को घटना की सूचना मोबाइल से लोगों ने दी़ घटना की खबर मिलते ही जवही जगदीशपुर में शोक की लहर दौड़ गयी़ पत्नी और बच्चों को विश्वास ही नहीं हो रहा था कि जो आदमी हंसते हुए घर से बाजार को निकला था, वह अब इस दुनिया में नहीं है़ गांव के लोगों ने बताया कि 35 वर्षीय हरिकांत एक हंसमुख और मिलनसार स्वभाव का था, जो काफी सहयोग की भावना रखता था़ मृतक के दो पुत्र और एक पुत्री है, जिनके माथे से अब पिता का साया उठ गया है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




