धान खरीद नहीं होने पर 15 के बाद बजेगी पगली घंटी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Jan 2016 12:44 AM (IST)
विज्ञापन

बक्सर : 15 जनवरी 2016, तक अगर किसानों से धान खरीद नहीं की जायेगी, तो हम किसानों के सहयोग से राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन के विरुद्ध पिछले वर्ष की तरह बक्सर के सभी प्रखंडों एवं पूरे शाहाबाद में पगली घंटी बजा कर चेतावनी के साथ एक बड़ा आंदोलन खड़ा किया जायेगा. ये बातें भारतीय […]
विज्ञापन
बक्सर : 15 जनवरी 2016, तक अगर किसानों से धान खरीद नहीं की जायेगी, तो हम किसानों के सहयोग से राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन के विरुद्ध पिछले वर्ष की तरह बक्सर के सभी प्रखंडों एवं पूरे शाहाबाद में पगली घंटी बजा कर चेतावनी के साथ एक बड़ा आंदोलन खड़ा किया जायेगा.
ये बातें भारतीय जनता पार्टी किसान मोरचा के राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य परशुराम चतुर्वेदी ने संवाददाता सम्मेलन कर कहीं. इसके साथ ही कहा कि राज्य सरकार पैक्स के माध्यमों से किसानों के धान की खरीद करने का निर्णय लिया और प्रखंड स्तर पर एसएफसी किसानों से धान खरीद करेगी. नियमत: 25 नवंबर को धान क्रय के बजाय पांच दिसंबर को क्रय की तिथि निर्धारित की गयी. बावजूद आठ जनवरी तक बक्सर के किसानों का एक छटाक धान नहीं खरीदा गया.
केंद्र सरकार ने धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1410 रुपये एवं 1450 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया है. राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 300 रुपये बोनस की घोषणा की थी, किंतु बोनस की बात, तो दूर अब तक किसानों के धानों की खरीदारी भी शुरू नहीं हो पायी है. किसान अपना धान एक हजार रुपये से 1100 रुपये तक अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए बिचौलियों के हाथों बेच रहे हैं. नीतीश सरकार अपने राज्य के किसानों का दर्द भी नहीं समझ रही है.
किसान अपना धान कहां बेचे, जिला प्रशासन एवं राज्य सरकार को जवाब देना होगा. इस मौके पर बक्सर मंडल अध्यक्ष सुशील राय, नगर अध्यक्ष लक्ष्मण शर्मा, नवीन निश्चल चतुर्वेदी,जिला महामंत्री, जिला प्रवक्ता पुनीत सिंह, कालीचरण सिंह यादव समेत अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




