बक्सर में महिला थाने की थानेदार पर हमला
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Jan 2016 3:55 AM (IST)
विज्ञापन

बक्सर : बगेनगोला के थाना प्रभारी द्वारा रिंकू यादव की गिरफ्तारी के लिए उसके घर के पास जाने पर ग्रामीणों द्वारा की गयी रोड़ेबाजी की घटना अभी ठंडी भी नहीं हुई थी कि महिला थाने की थानाध्यक्ष पर कड़सर गांव में एक महिला ने हमला बोल दिया. वह दहेज प्रताड़ना के एक मामले में आरोपित […]
विज्ञापन
बक्सर : बगेनगोला के थाना प्रभारी द्वारा रिंकू यादव की गिरफ्तारी के लिए उसके घर के पास जाने पर ग्रामीणों द्वारा की गयी रोड़ेबाजी की घटना अभी ठंडी भी नहीं हुई थी कि महिला थाने की थानाध्यक्ष पर कड़सर गांव में एक महिला ने हमला बोल दिया. वह दहेज प्रताड़ना के एक मामले में आरोपित के घर पूछताछ करने गयी थीं.
जानकारी के अनुसार महिला थाना कांड संख्या 45/15 में सुनीता देवी द्वारा दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया गया था, जिसमें महिला ने अपने पति संजय यादव अपने भैसूर कृष्णा यादव और बड़ी गोतनी कौशल्या देवी पर मारपीट करने का आरोप लगाया था. इसी कांड में गुरुवार को महिला थानाध्यक्ष जब सोनवर्षा के कड़सर गांव में गयीं, तो कृष्णा यादव की पत्नी कौशल्या देवी ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और घर में रखी कठौती उठा कर सिर पर वार कर दिया.
किसी तरह बची महिला थानाध्यक्ष ने कौशल्या देवी को हिरासत में ले लिया और फिर आरोपित पति संजय यादव को गिरफ्तार कर लिया. बाद में कौशल्या देवी को जमानत पर नोटिस देकर छोड़ दिया. इस संबंध में महिला थाने में महिला थानाध्यक्ष ने पुलिस पर हमला करने और गाली-गलौज करने तथा सरकारी काम में बाधा पहुंचाने के लिए एक मामला भी दर्ज कर लिया है, जिसमें कौशल्या देवी समेत कई को नामजद किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




